डॉक्टर पर हमले का राज खुलाः सुपारी लेकर मारे थे चाकू, चार आरोपी को जेल भेजा

चाकू

बहू पर बदमाशों को 30 हजार रुपए देने की शंका, संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद

उज्जैन, अग्निपथ | माधवनगर हॉस्पिटल के डाक्टर पर गत माह हुए हमले का राज खुल गया। प्रकरण में पुलिस ने इंदौर व शाजापुर के चार बदमाशों को गिरफ्तार बुधवार को जेल भेज दिया। उन्होंने कबूला कि 30 हजार रुपए सुपारी लेकर चाकू मारे थे। खास बात यह है कि हमले की सुपारी देने का शक छोटे भाई की पत्नी पर है। वजह संपत्ति का विवाद है। मामले में पुलिस एक और आरोपी की तलाश रही है।

नागझिरी निवासी आदर्श नगर निवासी डॉ. हुसैन पिता फकीर मोहम्मद ( 35 ) 18 नवंबर को माधवनगर हॉस्पिटल में डयूटी कर घर जा रहे थे। इसी दौरान भरतपुरी चौराहे के पास बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाश उन्हें चाकू मारकर फरार हो गए थे। जानलेवा हमले के केस में खोजबीन के बाद पुलिस ने मंगलवार रात इंदौर स्थित खजराना के हारुन पिता इकबाल (25) चंदन नगर के हिस्ट्रीशीटर सलमान पिता गनीशाह (28) व सद्दाम पिता रफीक (26) और शाजापुर स्थित सलसलाई के भूरु पिता छोटे खां (40) को गिरफ्तार किया। भूरू ने कबूला कि उसे ग्राम तलेन के आदिल ने एक महिला के कहने पर 30 हजार रुपए की सुपारी दी थी। मामले में आदिल अब तक हाथ नहीं आया, लेकिन पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों को बुधवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।

ऐसे हुआ खुलासा: मामले की जांच कर रहे एसआई ब्रिजेंद्र छाबरिया ने बताया कि अज्ञात हमलावरों का पता लगाने के लिए सीसी टीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। चेहरे छिपे होने से पहचान नहीं हो पाई, लेकिन बाइक का हुलिया मिल गया। इसी आधार पर करीब 50 बाइक चेक की तो हमले में प्रयुक्त बाइक का सुराग मिलने से हमलावरों तक पहुंच गए।

पूर्व के हमलावरों का सुराग नहीं : याद रहे डॉ. हुसैन पर 11 अगस्त को भी बिना नंबर की बाइक पर आए अज्ञात तीन बदमाशों ने लाठियों से हमला किया था। मामले में अब तक हमलावरों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन आदिल के पकड़ाने पर उस घटना का भी खुलासा होना तय है। वजह आदिल के हाथ आने पर सुपारी देने वाली महिला व पूर्व के हमलावरों का नाम सामने आ जाएगा।

शुजालपुर की नपा सीएमओ शंका के घेरे में

बताया जाता है फरार आदिल शुजालपुर नगर पालिका सीएमओ नेगहत सुल्तान का भानेज है। नेगहत पीड़ित डॉ. हुसैन के छोटे भाई डॉ. आरीफ की बीवी है। संपत्ति को लेकर विवाद होने पर वह पति से अलग रहती है। हमले की सुपारी देने में महिला की नाम आने पर वह शंका के घेरे में है। पीड़ित परिवार भी दबी जुबान में आरोप लगा रहा है । पुलिस भी इस बात को मान रहीं है ।

इनका कहना है

डाक्टर पर हमले के केस में चार आरोपियों को जेल भेज दिया है। मामला सुपारी का है और पीड़ित की बहू की भूमिका संदिग्ध आ रही है। मुख्य आरोपी के पकड़ाने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। – मनीष लौधा, टीआई थाना माधवनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पोरवाल ने चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोकी कुमारिया की विधानसभा टिकट पर निगाह

Thu Dec 23 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। पंचायत चुनाव को लेकर लगातार सरगर्मी बढ़ती जा रही है। जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष भरत पोरवाल ने चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया है। उनका दावा है कि वे वार्ड नंबर चार से फिर से चुनाव लड़ेंगे। उधर जिलाbपंचायत के पूर्व अध्यक्ष करण कुमारिया के इंकार करने […]

Breaking News