डॉ. चित्रा जैन का नाम हार्वर्ड वल्र्ड रिकॉर्ड लंदन में दर्ज

उज्जैन, अग्निपथ। शासकीय हाई स्कूल मोहनपुरा उज्जैन की प्राचार्य एवं साहित्यकार डॉ. चित्रा का नाम हार्वर्ड वल्र्ड रिकॉर्ड लंदन में दर्ज किया गया है। आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय काव्य संकलन “अखंड भारत : एक युग द्रष्टा” में उनकी कविता ’भारत देश महान’ के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया।

डॉ. जैन ने बताया कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में एक ही शीर्षक अखंड भारत के अंतर्गत भारतीय संविधान द्वारा स्वीकृत 19 भाषाओं में अंतरराष्ट्रीय काव्य संकलन जो कि आईएसबीएन नम्बर युक्त पुस्तक अखंड भारत: एक युग द्रष्टा के अंतर्गत रचनाओं का संग्रह हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन के लिए संकलित किया गया।

यह अंतरराष्ट्रीय काव्य संकलन हार्वर्ड वल्र्ड रिकॉर्ड्स लंदन में 1 अगस्त 2022 को दर्ज हो चुका है। इस अवसर पर इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से भी आपको सम्मानित किया गया।

अंशिता कानूनगो को मिला फॉरएवर मिस इंडिया 2022 सिटी विनर का खिताब

उज्जैन, अग्निपथ। मध्यप्रदेश के उज्जैन से अंशिता कानूनगो को मिस कैटेगरी में फॉरएवर मिस, इंडिया 2022 सीजन… 2 सिटी विनर का खिताब मिला। पिंक सिटी जयपुर में फॉरएवर स्टार इंडिया की ओर से ऑनलाइन मोड़ पर हिंदुस्तान के सबसे बड़े नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट, फॉरएवर स्टार मिस इंडिया 2022 सीजन 2″ का आयोजन किया गया।

जिसमें देश भर की अलग-अलग शहरों की सीटी विनर को ऑनलाइन सेश, क्राउन, ट्राफी एवं सर्टिफिकेट के साथ घर बैठे उनके फैमिली मेंबरों को साथ क्राउलिंग की गई। जिसमें मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर से अंशिता कानूनगो को ’मिस’कैटेगरी में सीटी विनर का खिताब मिला। पूरा शो ऑनलाइन किया गया। अंशिता के पिता रविंद्र कानूनगो एवं माता वनिता कानूनगो ने’ सेश” पहनाकर क्राउनिंग की।

अंशिता कानूनगो उज्जैन शहर की विख्यात ऑनेस्टी म्यूजिकल अकैडमी बेस्ट सिंगर है। यहीं से इनको मंच मिला। अकादमी के संस्थापक हरपाल सिंह चावला ने अंकिता को बहुत बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

250 आराधकों ने अवंती पाश्र्वनाथ दादा के दरबार में किये लाखों जाप

Fri Aug 26 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। अवंती पाश्र्वनाथ दादा के दरबार में नौ दिन नवकार आराधना में सतत लाखो जाप हुए। अवंतीजी के समक्ष दीपक जलाकर धूप अगरबत्ती करके जाप की आराधना शुरू की गई करीब जिसमें 250 आराधको ने जाप किए। जाप के साथ पारस एकतिसा व भक्तांबर स्तोत्र भी किया गया। जैन […]