तक्षशिला जूनियर कॉलेज के प्रिंसिपल पर ब्लैकमेल करने का केस दर्ज

विद्यार्थियों की एसएलसी के मांग रहे हजारों रुपए, तीन ने की शिकायत

उज्जैन, अग्निपथ। फीस जमा होने के बाद भी स्कूल छोड़ चुके विद्यार्थियों से जबरिया वसूली की मांग करते हुए एसएलसी नहीं देना तक्षशिला जूनियर कॉलेज के प्रिंसिपल को भारी पड़ गया। तीन पालकों द्वारा हजारों रुपए की मांग कर ब्लैक मेल करने की शिकायत पर मंगलवार को नानाखेड़ा पुलिस ने केस दर्ज कर दिया।

पुलिस के मुताबिक ग्राम मंगरोला निवासी राजेंद्र पिता विजय सिंह ठाकुर, ऋषिनगर के चेतन्य पिता मनोज मेहता व अर्थव विहार के राजेश पिता विजय श्रीवास्तव ने तक्षशिला जूनियर कॉलेज संचालक गणेशन पिता श्री के वेल्यू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप लगाया कि बच्चों की पूरी फीस जमा करने पर उनके स्कूल से निकलने पर एसएलसी नहीं दे रहे। वह हजारों रुपए मांगकर ब्लैकमेल कर रुपए नहीं देने पर बच्चों का भविष्य खराब करने की धमकी दे रहे है।

यह भी दावा किया कि गणेशन ने करीब 50 विद्यार्थियों की एसएलसी फीस जमा होने भी जबरिया वसूली के लिए रोक रखी है। मामले में कई बार अनुरोध के बाद भी वह बिना मोटी रकम लिए एसएलसी देने को तैयार नहीं। कलेक्टर व एसपी से गुहार के बाद भी नहीं मानने पर मंगलवार को गणेशन के खिलाफ धारा 384 के तहत केस दर्ज किया है। याद रहे इस धारा के तहत 3 साल सजा,जुर्माना या फिर दोनों हो सकता है।

चार अभिभावक से ढाई लाख की मांग

राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र यशराज व भतीजा 2020 में पढ़ते थे। पूरी फीस जमा होने पर भी दोनों की एसएलसी के बदले गणेशन 70 हजार रुपए मांग रहे है। चेतन्य के ममेरे भाई मानस व केशव की टीसी के लिए 1.20 लाख और राजेश से उनकी पुत्री यामिनी की टीसी देने के लिए 60 हजार की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आडियो-वायरल- कांड: लोकशक्ति का जिक्र पड़ा भारी; नोटिस देने की तैयारी..!

Tue Oct 12 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। आडियो वायरल कांड में अब भाजपा एक्शन लेने की तैयारी में है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा है कि…संबंधित को नोटिस जारी होगा। उनका कहना था कि…आडियो में भाजपा मुख्यालय का जिक्र होने पर यह फैसला लिया गया है। जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ता को नोटिस देने की पूरी […]

Breaking News