तय समय पर होगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

उज्जैन,अग्निपथ। कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल से सम्बद्ध सभी विद्यालयों में कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी से आयोजित की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेजकर परीक्षाओं के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए है।

कोविड की तीसरी लहर की वजह से 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाओं के आयोजन को लेकर कई तरह की अफवाह है। हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं का टाईम टेबल जारी होने के बाद भी परीक्षाओं के आयोजन को लेकर उहापोह की स्थिति बन रही थी। यहीं वजह है कि स्कूल शिक्षा विभाग को परीक्षाओं के आयोजन को लेकर स्थिति साफ करना पड़ी है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराने के लिए परीक्षा केंद्र की संख्या बढ़ाए। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पूर्व में ही वर्ष 2022 की कक्षा 10वीं, 12वीं, 12वीं व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा/शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण, विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) के परीक्षा कार्यक्रम घोषित किए हैं।

सभी परीक्षाएँ सुबह 10 बजे से 1 बजे के बीच होंगी। कक्षा 10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएँ उनके विद्यालय में 12 फरवरी से 25 मार्च और स्वाध्यायी छात्रों की उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र पर 17 फरवरी से 20 मार्च के मध्य संचालित की जाएगी। परीक्षा कार्यक्रम मंडल की वेबसाइट पर भी देखे जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

असिटेंट प्रोफेसर को नौकरी के नाम पर लगाई10 लाख की चपत

Wed Feb 9 , 2022
भोपाल के कथित डाक्टर ने कॉलेज के चपरासी के साथ मिलकर ठगा उज्जैन,अग्निपथ। देवास रोड पॉलीटेक्निक कॉलेज के एक अतिथि प्रोफसर को भोपाल के कथित डॉक्टर ने कॉलेज के चपरासी के साथ मिलकर10 लाख का चूना लगा दिया। ठगी बेटे को नौकरी लगवाने के नाम पर की गई है। करीब […]
उज्जैन पुलिस फाइल

Breaking News