तराना नगर परिषद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी बिगाड़ सकते हैं समीकरण

सुसनेर नगर परिषद उप चुनाव

तराना, (एम.आरिफ खान) अग्निपथ। नगर परिषद के चुनाव मे नगर के 15 वार्डों में भाजपा, कांग्रेस के अलावा कुछ वार्डों मे आप पार्टी के उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं।व ार्ड 1, 7 व10 मे भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधी व कड़ी टक्कर है। जबकि शेष वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों के रहने से यह प्रमुख दलों के समीकरण बिगाड़ सकते हैं।

मालूम हो कि भाजपा-कांग्रेस मे प्रत्याशी चयन के बाद दोनो ही दल में असंतोष उपजा और पार्टी के ही अन्य बगावत कर चुनावी मैदान मे निर्दलीय के रूप मे उतर गए। काफी मान-मनोव्वल के बाद भी यह प्रत्याशी विभिन्न वार्डों से नहीं हटे और अब यही प्रमुख राजनैतिक दलो के मतो के गणित को गड़बड़ा रहे हैं। वार्ड नं.1, 7 व 10 मे हो रही सीधी भिडंत के बाद वार्ड क्र.2 मे भाजपा व कांग्रेस उम्मीदवार के अलावा 2उम्मीदवार निर्दलीय, वार्ड-3 में कुल पांच प्रत्याशियों में 3 निर्दलीय, वार्ड-4 में कोई निर्दलीय प्रत्याशी नहीं है यहां भाजपा, कांग्रेस व आप पार्टी के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है। वार्ड 5 मे भाजपा व कांग्रेस के अलावा 1 प्रत्याशी निर्दलीय के रूप मे मैदान मे है।

वहीं वार्ड 6 में सबसे अधिक उम्मीदवार हैं। यहां से भाजपा, कांग्रेस व आप पार्टी के अलावा दो कांग्रेस के बागी और दो भाजपा के बागी निर्दलीय है। इस तरह यहां कुल 7 प्रत्याशी चुनावी समर में हैं। इसी प्रकार वार्ड 8 मे दो निर्दलीय, वार्ड 9 में 1 एवं वार्ड11, वार्ड 12 में एक-एक निर्दलीय उम्मीदवार डटे हैं। वार्ड 13 व वार्ड 14 में दो-दो निर्दलियों ने कमर कस रखी है। वार्ड क्रं.15 मे भाजपा व कांग्रेस को एक निर्दलीय उम्मीदवार ने चुनौती दी है।

मतदान 13 जुलाई को

नगर के कुल 15 वार्डो मे उतरे उम्मीदवारो ने अपनी जीत के प्रयास पूरे जोर से शुरू किये हैं। चूंकि यहां अध्यक्ष पद के लिये सीधा चुनाव नहीं है, इसलिये पार्षद चुनाव अपने अपने वार्ड तक सिमट गया है। 13 जुलाई को होने वाले मतदान पर सबकी नजर टिकी है यहां प्रमुख दलो व निर्दलीय पार्षद प्रत्याशियों की कुल संख्या 52 है। अभी सब अपनी जीत के लिए जनसम्पर्क मे जुटे हैं। विजयश्री किस किस उम्मीदवार को मिलेगी यह अभी समय की गर्त में है। आम चर्चा यह भी है कि निर्दलिय प्रत्याशियों के कारण राजनैतिक दलो का समीकरण बिगड़ सकता है। अब देखना है परिणाम क्या गुल खिलाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धीमी रही मतदान की रफ्तार, शाम तक 60 प्रतिशत भी नहीं हुआ पार

Wed Jul 6 , 2022
उज्जैन में शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव, 179 पार्षद और 5 महापौर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अब 17 को उज्जैन, अग्निपथ। दो साल के इंतजार के बाद उज्जैन को जल्द ही नई नगर सरकार मिलने जा रही है। 10 दिन बाद 17 जुलाई को नगर सरकार यानि नगर निगम बोर्ड […]
ujjain matdan line