तीन चोरों से पांच बाइक, दो इंजन जब्त

नागदा, अग्निपथ। उज्जैन, इंदौर, नागदा एवं रतलाम में बाईक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पकडऩे में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपितों से पांच बाईक, दो बाईक के इंजन जब्त करने में सफलता हासिल की। सोमवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में बाईक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पकडऩे में पुलिस ने सफलता हासिल की है। टीआई श्यामचंद्र शर्मा के अनुसार 11 अक्टूबर की रात्रि कृष्णपालसिंह राठौर निवासी मालपुरा इंगोरिया की बाईक चोरी होने पर सीसीटीवी खंगाले गए, जिसमें भंवर निवासी रोहलखूर्द संग्दिध दिखाई दिया।

पुलिस ने भंवर को हिरासत में लेकर पुछताछ कि तो उसने देपालपुर निवासी उमर के साथ मिलकर चोरी की वारदात करना कबुला। पुलिस भंवर और उमर की निशानदेही पर एक बाईक युसुफ कबाड़ी निवासी देपालपुर और चार बाईक भंवर के घर से चोरी की बाईक जब्त की।

पुलिस आरोपितों से पांच बाईक, दो इंजन जब्त करने में सफलता हासिल की। आरोपियों का पकडऩे में एएसआई सुनील परमार, प्रधार आरक्षक धर्मेन्द्रसिंह, आरक्षक संदीप यादव, यशपालसिंह सिसोदिया आदि का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल लोक के लिए आभार जताने उज्जैन आए मुख्यमंत्री

Tue Oct 18 , 2022
संतों पर पुष्प वर्षा, श्रमिकों के साथ भोजन और अधिकारियों की हौसंला अफजाई उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर के विस्तारित परिसर श्री महाकाल लोक का लोकार्पण समारोह सफल होने पर मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर से उज्जैन आए। यहां मुख्यमंत्री ने आयोजन समिति सदस्यों के प्रति आभार […]

Breaking News