तीन दिन पहले से घाटों पर जमना शुरू हुए दीपक

उज्जैन, अग्निपथ। महाशिवरात्र्ीि पर्व पर 21 लाख दीप प्रज्वलन का वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। बुधवार से ही रामघाट व शिप्रा तट के अन्य घाटों पर बने ब्लॉक्स में दीपक जमाने का काम शुरू हो गया है। बुधवार शाम महापौर मुकेश टटवाल व नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह ने भी शिप्रा तट पर पहुंचकर इस कार्य का अवलोकन किया।

शिप्रा तट पर एक साथ 21 लाख दीप प्रज्वलन के पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी गई है। नगर निगम के जरिए ही दीपक, तेल-बाती अन्य वस्तुओं के टेंडर बुलाए गए थे। गत शनिवार से ग्रांड होटल कैंपस में दीपकों को धोने का काम चल रहा था। बुधवार से रामघाट व पांच अन्य घाटों पर दीपक जमाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

18 लाख दीपकों के ब्लॉक बनाए, 21 लाख का हौवा

रामघाट सहित आसपास के 5 अन्य घाटों पर दीपक लगाने के लिए नगर निगम ने 8 हजार ब्लॉक पेंट करवाए है। प्रत्येक ब्लॉक में 225 दीपक रखे जाएंगे। इस मान से कुल दीपकों की संख्या 18 लाख होगी जबकि नगर निगम ने और दूसरे जनप्रतिनिधियों ने वर्ल्ड रिकार्ड के लिए 21 लाख दीपक जलाने का हौवा बना रखा है। वास्तविकता में तैयारी केवल 18 लाख दीपकों के मान से ही की जा रही है।

जीरो वेस्ट थीम पर होगा आयोजन

नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह ने बताया कि दीप प्रज्वलन का पूरा कार्यक्रम जिरो वेस्ट थीम पर आधारित होगा। 21 लाख दीपकों में से कुछ भी वेस्ट नहीं होगा। आयोजन के बाद उपयोग में आए दीपकों से आकर्षक कलाकृतियां बनाई जाएंगी। अधजली रूई का उपयोग रैन बसेरो में गद्दे बनाने में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिवरात्रि बाद संपत्तिकर वसूलने निकलेगा निगम का अमला

Wed Feb 15 , 2023
73 हजार संपत्ति मालिक नहीं जमा कर रहे कर, सभी तक पहुंचाएंगे बिल उज्जैन, अग्निपथ। महाशिवरात्रि का आयोजन निपटाने के बाद नगर निगम का पूरा अमला शहर में संपत्तिकर की वसूली में जुटने वाला है। 19 फरवरी से 31 मार्च के बीच नगर निगम का पूरा अमला शहर में संपत्तिकर […]
नगर निगम