तेज रफ्तार कार ने पुलिसकर्मी को रौंदा, भागने की जल्दी में 100 मीटर तक घसीटा

भोपाल। शहर में एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने और 100 मीटर तक घसीटे जाने के बाद एक 36 वर्षीय पुलिसकर्मी की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

भोपाल के हबीबगंज इलाके के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना मंगलवार देर रात हुई जब उप निरीक्षक सुधीर मांझी पुराने शहर के हनुमानगंज थाने से मोटरसाइकिल पर घर जा रहे थे।

अधिकारी ने कहा कि एक तेज रफ्तार कार ने एकांत पार्क के पास मांझी के दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी और चालक ने वाहन को रोकने के बजाय घायल पुलिसकर्मी को 100 मीटर तक घसीटा दिया और फिर भाग गया।

इसके बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत मांझी को पास के एक अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने हिट एंड रन में शामिल कार की पहचान कर ली गई है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करा लिया जाएगा। बताया गया कि पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गाजीपुर बॉर्डर पर भाजपा समर्थकों से किसानों की भिड़ंत, तोड़फोड़, हंगामा, पथराव

Wed Jun 30 , 2021
नई दिल्ली। गाजीपुर बार्डर पर किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बुधवार को भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता नवनियुक्त प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि का स्‍वागत करने वहां पहुंचे थे लेकिन उसी दौरान बवाल शुरू हो गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों पर तोड़फोड़, हंगामे और पथराव […]