दरवाजा तोड़ घर में घुसे चोर, जानलेवा हमला कर चुरा ले गए सामान-नकदी

Tala toda

धार, अग्निपथ। शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। चोरों ने सोमवार रात शहर के भक्तांबर क्षेत्र मे एक घर में धावा बोल चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। चोरों ने मकान मालिक व उनकी बेटी पर जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया तथा घर में रखी नकदी, व अन्य सामान चोरी कर लिया।

घटना भक्तांबर कॉलोनी की है पीडि़त अनूप पाल उम्र 40 वर्ष निवासी भक्तांबर कॉलोनी ने बताया की सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब दर्जनभर अज्ञात चोरों की एक गैंग ने रात के 2 बजे के करीब दरवाजा तोड़ते हुए घर में घुस गए। मदद लिए आवाज देने की कोशिश की तो 2 से 3 चोरों ने पकड़ कर सिर में लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आ रही मेरी बेटी को भी 2 चोरों ने पकड़ लिया।

अनूप और उनकी बेटी घर पर अकेले रहते है। अनूप को सिर में गंभीर चोट लगने से टांके आए है नाक व कंधे पर भी चोट आई है। अनूप ने बताया कि चोर घटना को अंजाम देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से आए थे। चार-पांच चोर अंदर आए जिन्होंने हमला किया और घर में रखी 7 हजार रुपए नकदी व कुछ दस्तावेज से भरे दो बैग ले कर भाग गए।

घटना के वक्त गिरोह के 3 से 4 सदस्य बाहर खड़े थे काम को अंजाम देने के बाद जाते हुए भी चोरों ने अनूप पर पत्थर फेंका। जानकारी के अनुसार घटना कि शिकायत करने के 1 घंटे बाद बाद तक भी पुलिस घटना स्थल नही पहुंची। लहूलुहान अनूप को गंभीर हालत देख पड़ोसी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां भर्ती कर अनूप का इलाज शुरू हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस की पिटाई से युवक की मौत, 3 कर्मी निलंबित

Tue Aug 30 , 2022
फैरी लगाकर मसाला बैचने इंदौर से आया था देवास, अग्निपथ। जिले में फेरी लगाकर मसाला बेचने वाले मुकेश नामक युवक की पुलिसकर्मियों द्वारा बेरहमी से की गयी पिटाई से मौत हो गयी। पुलिस की पिटाई से युवक की मौत का यह मामला खासा गर्मा गया है। मामला बढ़ता देख एसपी […]