दस्तावेज नहीं दिखाने पर वाहनों की ब्रिकी रोकी

उज्जैन, अग्निपथ। दूसरे प्रदेशों के वाहनों की शहर में हो रही ब्रिकी को पुलिस ने दस्तावेज नहीं दिखाने पर रोक दिया है। वाहन विक्रय करने वालों द्वारा दस्तावेज नहीं दिखाने पर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शहर में बिना दस्तावेज और फायनेंस के वाहन दूसरे प्रदेशों से लाकर बेचे जाने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरु की है। 2 दिनों में कार बाजार और आटो डील से करीब 250 वाहनों को पुलिस ने जब्त किया है। जिनके दस्तावेज विक्रय करने वालों से मांगे गये है। वाहनों की जांच आरटीओ के माध्यम से भी कराई जा रही है।

जांच के दौरान महाराष्ट्र और गुजरात के वाहन सबसे ज्यादा होना सामने आये है। पुलिस ने माधवनगर, नीलगंगा, चिमनगंज और नानाखेड़ा में कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कुछ संदिग्ध वाहनों की जानकारी भी सामने आई है। सबसे अधिक वाहन चिमनगंज थाना क्षेत्र में बेचने के लिये लाये गये थे। पुलिस की कार्रवाई से कार बाजार और आटो डील संचालकों में हडक प मच गया है। पुलिस सभी से पूछताछ भी कर रही है। संभावना है कि दूसरे प्रदेशों के वाहनों की शहर में ब्रिकी का बड़ा राज भी खुल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इस्कॉन मंदिर पर ब्राह्मण दीक्षा के नाम पर वर्णांतरण कराने का आरोप

Tue Sep 28 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। इस्कॉन द्वारा ब्राह्मण दीक्षा के नाम पर जो वर्णांतरण कर ब्राह्मण समाज को क्षति पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उसके विरूद्ध मंगलवार को अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधि मंडल उज्जैन पुलिस अधीक्षक से मिला। संस्थापक अध्यक्ष महेश पुजारी के अनुसार इस विषय पर विस्तार […]