देवास रोड पर बन रहा कॉम्पलेक्स अवैध निगम ने लोकायुक्त को दी जानकारी

नगर निगम

कोर्ट की अवमानना कर किया जा रहा है निर्माण

उज्जैन,अग्निपथ। देवासरोड पर बनाया जा रहे बहुचर्चित काम्पलेक्स पर नगर निगम कार्रवाई कर सकता है। वजह अनुमति के विरुद्ध निर्माण कर कोर्ट की अवमानना करना है। विवादित भूमि पर बनाई जा रही इस बिल्ंिडग की जानकारी नगर निगम ने लोकायुक्त इंदौर को दी है।

सर्वविदित है आनएन विनो डेवलपर्स संचालक राजस्व कॉलोनी निवासी सुशील गिरिया विक्रम विश्वविद्यालय मार्ग स्थित बंगला नंबर 40 पर कांपलेक्स बना रहे है। जमीन पर निर्माण के विरुद्ध केस करने पर कोर्ट ने गिरिया को निगम व टीएनसी से पास नक्शे अनुसार निर्माण की मंजूरी दे दी थी।

मामले में दिव्या जादौन द्वारा अनयम विरुद्ध निर्माण की शिकायत करने पर इंदौर लोकायुक्त ने जांच करते हुए नगर निगम से निर्माण की जानकारी मांगी। नतीजतन जोन 4 के भवन अधिकारी ने हाल ही में रिपोर्ट भेजी। बताया कि कंपनी संचालक गिरिया ने 2019 -2020 में ऑन लाईन प्रपोजल दिया था। वर्तमान में जो निर्माण किया है उसकी उॅचाई प्लींथ से छत तक 15 मीटर और प्लींथ हाईट करीब 1.25 मीटर है। उक्त निर्माण प्रपोजल से अधिक किया गया है। मामले में सुशील गिरिया से संपर्क किया, लेकिन चर्चा नहीं हो सकी।

विवाद की वजह

याद रहे करीब 30 हजार स्क्वेयर फीट इस जमीन के 26 वारिस है। आरएन विनो के गिरिया ने उक्त जमीन विश्वपाल आदी से खरीदी है। 25 हकदारों ने राशि लेकर साईन कर दी, लेकिन सेठीनगर निवासी दिव्या जादौन ने जमीन नहीं बेंचते हुए कोर्ट में केस दायर कर दिया। प्रकरण विचाराधीन के दौरान गिरिया ने नक्शा पास करवाने के साथ अनुमति हांसिल कर निर्माण शुरू कर दिया। मामले में भी कोर्ट में अपील लगाई थी।

इस पर न्यायालय ने निर्माण की अनुमति दी थी, लेकिन गिरिया ने नियम विरुद्ध बिल्डिंग तान दी। इसकी शिकायत होने पर कोर्ट निर्माण पर कार्रवाई के आदेश दे सकती है।

इसलिए इंदौर को सौंपी जांच

दिव्या जादौन ने मामले में भोपाल स्थित लोकायुक्त मुख्यालय में शिकायत की थी। मुख्यालय ने पहले उज्जैन लोकायुक्त को जांच सौंपी थी। बाद में जौदान द्वारा निर्माण पर आपत्ती लेने पर इंदौर लोकायुक्त को मामला सौंप दिया। मामले में पूर्व भवन अधिकारी सहित अन्य भी जांच के घेरे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घर में घुसकर की थी मारपीट, महिला सहित तीन को सजा

Fri Dec 3 , 2021
किसान का सिर फोडऩे वाले पिता-पुत्र को कारावास उज्जैन,अग्निपथ। मारपीट के दो प्रकरणों में शुक्रवार को न्यायलय ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने घर में घुसकर महिला को पीटने वाली एक महिला सहित तीन को सजा सुना दी। वहीं किसान का सिर फाडऩे के केस में पिता-पुत्र को भी कठोर कारावास […]

Breaking News