देश भक्ति जन सेवा करने वाली पुलिस बनी भू-माफिया

बुजुर्ग विधवा महिला की जमीन से जाली से बनी बाउंड्री तोड़ थाना प्रभारी ने बना दी अपनी पक्की दीवार

कल्याणपुरा, अग्निपथ। जिस खाकी वर्दी का काम अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकना है, अब वहीं खाकी के जवान गरीब बेवा महिला की जगह छीन उस पर कब्ज़ा कर पुलिस की वर्दी को बदनाम करने में लगे हैं। दादागिरी और अपने पवार का गलत इस्तेमाल कर एक बेवा बुजुर्ग महिला की निजी जमीन पर थाना प्रभारी ने अपनी दादा गिरी से कब्ज़ा कर दीवार बना दी।

सुना था कि निजी जमीनों पर हुए कब्जों को हटवाने के लिए पुलिस की मदद ली जाती है, लेकिन जिला मुख्यालय से 13 किमी दूर कल्याणपुरा पुलिस ने ही एक निजी जमीन पर कब्जा कर उस पर पक्की बाउंड्री बना ली। पुराने राजस्व रिकॉर्ड में उक्त जमीन का मालिकाना हक रखने वाली विधवा बुजुर्ग महिला ने एसपी साहब को आवेदन देकर अपनी जमीन वापस लेनी चाही, तो वहा भी कोई करवाई नहीं हुई।

मामला कल्याणपुरा का बजरंग मंदिर के समीप देवकन्या बाई की निजी भूमि जिसका राजस्व रिकार्ड में सर्वे नंबर 388 है। जिस पर परिजनों ने अपनी बाउंड्री बना दी थी लेकिन थाना प्रभारी और उनकी टीम ने दादागिरी करते हुए उस पर पक्की दीवार बना दी।

जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो उनकी एक ना सुनी जिसके बाद परिजन ने थाना प्रभारी की शिकायत शिकायत एसपी साहब को की लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। मौके पर पंहुचा राजस्व विभाग के पटवारी गिरधावर ने थाना प्रभारी को कहा कि ये जगह देव कन्या बाई के नाम पर है और इनकी जगह है। लेकिन थाना प्रभारी ने राजस्व अधिकारी की भी एक ना सुनी और अपनी दादा गिरी से दीवार बना ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निर्धन दिव्यांग बना प्रोफेसर, झाबुआ में किया स्वागत

Mon Dec 27 , 2021
झाबुआ, अग्निपथ। झाबुआ और आलीराजपुर जिले में दिव्यांगजनों के अधिकारों और कर्तव्यों के लिए वर्षों तक संघर्ष करने वाले, पूर्व में जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र में प्रशिक्षक के रूप में पदस्थ रहे बाबुलाल कुम्हारे ने हाल ही में 20 दिसंबर-2021 में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से पीएचडी की उपाधि अर्जित […]

Breaking News