दो दिवसीय सीआरई कार्यक्रम में दिया गया प्रशिक्षण

उज्जैन, अग्निपथ। मनोविकास विशेष शिक्षा महाविद्याल उज्जैन द्वारा ऑनलाईन 2 एवं 3 फरवरी 2022 को आयोजित दो दिवसीय सीआरई कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसका विषय था ष्इन्डीवियूएलाईज्ड एजुकेशन प्रोग्राम आईईपी सम्पन्न हुआ।

भारतीय पुर्नवास परिषद नई दिल्ली द्वारा स्वीकृत था। दूसरे दिन के सत्र में चार रिसोर्स पर्सन श्रीमती कृपा वेलानी, प्रोजेक्ट मैनेजर ब्लाईंड पीयुपील्स ऐसोसिएशन अहमदाबाद प्रसादी महेतो, विशेष शिक्षक ओ एंड एमए सीआरसी, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़, सुश्री परवीना, सहायक प्राध्यापक, मनोविकास एवं सुश्री तृप्ति सारस्वत, सहायक प्राध्यापक मनोविकास थे। कार्यक्रम में लगभग 125 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

फादर टॉम जार्ज, निदेशक मनोविकास महाविद्यालय द्वारा सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम समन्वयक शिवम राय, सहायक प्राध्यापक मनोविकास द्वारा सभी का आभार माना। कार्यक्रम का तकनीकी संचालन गौरव अग्रवाल, आईसीटी इंचार्ज मनोविकास द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रिश्तेदारों ने फर्जी वसीयत बनाकर हड़पी जमीन

Thu Feb 3 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। रिश्तेदारों ने फर्जी वसीयत बनाकर करोड़ों की जमीन हड़प ली। पिता के नाम की फर्जी वसीयत सामने आने पर बेटी ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराते हुए कोर्ट की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने 3 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। देवासगेट टीआई […]

Breaking News