दो बच्चों की माँ ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया

उज्जैन पुलिस फाइल

पोहा-परमल फैक्ट्री मालिक और भागीदार फंसे

उज्जैन,अग्निपथ। देवासरोड़ स्थित एक पोहा परमल फैक्ट्री मालिक पर दो बच्चों की माँ ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का नागझिरी थाने में केस दर्ज कराया है। पीडि़ता ने फैक्ट्री के पार्टनर पर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

पटेल कॉलोनी निवासी शैलेंद्र पिता मंजूलाल बागजायी (50) साथी शीतल अंबानी के साथ नागझिरी में पोहा-परमल फैक्ट्री संचालित करते हंै। बागजयी पर फैक्ट्री में काम करने वाली नेहरु नगर निवासी दो बच्चों की मां ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। कहा कि बागजायी ने शादी का झांसा देकर तीन साल में उसके साथ कई बार ज्यादती की।

बाद में शादी का कहने पर शीतल ने बागजायी ने छोडऩे के लिए दबाव बनाया। नहीं मानने पर जान से मारने की धमकी दी। टीआई विक्रम ईवने ने बताया कि सोमवार रात महिला की शिकायत पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इधर आरोपी के परिवार ने महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सब्जी मंडी में प्याज की 25 हजार कट्टों से ज्यादा की बंपर आवक, चार रुपए किलो रेट टूटे

Tue Nov 16 , 2021
रात 12 बजे तक यूपी,बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाली गाडिय़ों की हुई लोडिंग उज्जैन, अग्निपथ। तीन दिन बार खुली सब्जी मंडी में प्याज की बंफर आवक हुई। करीब 25 हजार से ज्यादा कट्टों के आने से मंडी फुल हो गई। सीजन पर पहली बार चार लाख रुपए से ज्यादा […]
Onion Mandi

Breaking News