धोखाधड़ी के लिये डाली गई हथियारों की पोस्ट

पुलिस ने किया ट्रेस, हरियाणा का निकला नंबर

उज्जैन, अग्निपथ। फेसबुक पर उज्जैन वाले ग्रुप में शनिवार रात हथियारों की खरीद-फरोख्त की पोस्ट सामने आने के बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रेस किया, जो फर्जी होना सामने आया है। शातिर बदमाश फर्जी ग्रुप बनाकर लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाने के लिये पोस्ट अपलोड की थी।

एएसपी अमरेन्द्रसिंह ने बताया कि देर रात उज्जैन वाले ग्रुप पर देवेन्द्र दाहरे नाम के युवक ने अपना मोबाइल नंबर लिखकर देशी कट्टा, पिस्टल, रिवाल्वर बेचने की पोस्ट के साथ हथियारों के फोटो डाले थे। मामला संज्ञान में आने के बाद सायबर सेल टीम ने मॉनीटरिंग शुरू कर नंबर को ट्रेस किया, उक्त नंबर की लोकेशन हरियाण की होना सामने आई। वहीं सामने आया की पोस्ट फर्जी है।

फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सएप पर फर्जी गु्रप बनाकर हथियार बेचने का प्रलोभन दिया जा रहा है। जिसके माध्यम से संगठित गैंग लोगों से ऑनलाइन धोखाधड़ी करती है। पोस्ट में डाले गये फोटो इंटरनेट से लिये गये हैं। पूर्व में सामने आ चुका है कि हथियार बेचने के लिये लोगों को बुला लिया जाता है और मारपीट कर रुपये भी छीन लिये जाते हैं। ऐसी पोस्ट से सावधान रहें। एएसपी ने कहा कि आम जनता से अपील है कि ऐसी फर्जी पोस्ट और ग्रुप के संबंध में शांतिदूत हेल्पलाइन नंबर 7049119001 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हम चुप रहेंगे (18 अक्टूबर 2021)

Sun Oct 17 , 2021
साधुवाद… हमारे अपने कप्तान को साधुवाद। जिन्होंने मीडिया में फैली गंदगी को जड़ से मिटाने की तैयारी कर ली है। अभी तो केवल तालाब की 2 मछली ही निशाने पर हंै। लेकिन जल्दी ही इस गैंग के मगरमच्छों पर भी शिकंजा कसने वाला है। अपने कप्तान कोई रियायत देने के […]

Breaking News