धोखाधड़ी : 5 लाख में सौदा कर प्लाट दूसरे को बेचा

उज्जैन, अग्निपथ। दंपत्ति ने 5 लाख में प्लाट का सौदा कर दो लाख रुपए बयाना लिया और दूसरे को बेच दिया। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

चिमनगंज पुलिस ने बताया कि मंगेश पिता रामचंद्र श्रीवास्तव (42) इंदिरानगर को 2 साल पहले सुरेन्द्र पिता पन्नालाल निवासी अतिरिक्त विश्वबैंक कालोनी ने तिरूपतिधाम में प्लाट दिखाया था। पांच लाख में सौदा होने पर मंगेश ने एक लाख रुपये का चेक और एक लाख रुपये नगद सुरेन्द्र को दिये। बाकि रुपये रजिस्ट्री कराने पर देना तय हुआ।

6 माह बाद मंगेश शेष राशि लेकर रजिस्ट्री कराने के लिये पहुंचा तो सुरेन्द्र ने भाई से बात करने को कहा। भाई इंदौर में रहता है। जिससे संपर्क करने पर पता चला कि प्लाट का सौदा दूसरे से कर दिया गया है। रुपये मांगने पर मंगेश को सुरेन्द्र और उसकी पत्नी ने धमकी देकर भगा दिया।

मामले की शिकायती आवेदन देकर चिमनगंज थाना पुलिस से की गई। पुलिस ने जांच के बाद मामले में सुरेन्द्र और उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हंै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रुपए डूबने के बाद अब पीएचई ने लिखा पत्र, मकान तोडऩे जाएं तो हमें जरूर बताएं

Wed Oct 13 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। बेगमबाग के पास की शकैब बाग बस्ती में जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने 140 से ज्यादा मकान तोड़े, सभी मकानों में रहने वाले परिवारों को 3-3 लाख रुपए मुआवजा दिया गया। अब यहां खुला मैदान है। इस पूरी प्रक्रिया में प्रशासन को जमीन मिल गई, […]
नगर निगम

Breaking News