नगर निगम कर्मचारियों की लापरवाही से परेशान होकर क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन किया

उज्जैन, अग्निपथ। कमरी मार्ग स्थित गोनसा दरवाजा वार्ड नंबर 13 एवं वार्ड नंबर 14 के लोगों ने नगर निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से परेशान होकर प्रदर्शन किया।

नगर निगम के कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही बारिश के मौसम में दुर्घटना होने के लिए बड़ा नाला खुला छोड़ दिया है। गोनसा दरवाजा क्षेत्र के क्षेत्रवासी परेशान हो रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। चार दिन पहले एक युवक भी नाले में गिर चुका है। अबिजऱ बंगला वाला ने जानकारी देते हुए बताया कि रामघाट, शिप्रा नदी के लिए हजारों श्रद्धालु इस मार्ग से हर रोज गुजरते हैं। मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को बड़ा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गो

नसा दरवाजा क्षेत्र में कुछ माह पूर्व नगर निगम द्वारा सफाई कार्य के लिए नाले को खोला गया था। लेकिन सफाई करने के बाद निगम के कर्मचारी नाले को ढकना भूल गए। यही कारण है कि अब यह नाला दुर्घटनाओं को न्योता देता हुआ साफ तौर पर दिख रहा है।

नाले में गिर गया युवक

चार दिन पहले मोहर्रम के दौरान एक युवक बाइक सहित नाले में गिर गया था। जिसे आसपास के लोगों ने समय रहते बचा लिया वही बारिश के मौसम में यहां पर जल भराव की स्थिति हो जाती है। ऐसे में कोई भी वहान चालक इसमें गिर सकता है। लेकिन कई बार नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों को शिकायत करने के बाद भी इस और किसी का ध्यान नहीं है क्षेत्रवासियों ने जल्द नाला को ढकने के लिए मांग की है। इस मौके पर वार्ड नंबर 13 एवं वार्ड नंबर 14 के लोग उपस्थित थे।

Next Post

डयूटी पर तैनात डॉक्टर ने पोस्टमार्टम किया फिर भी कारवाई के नाम पर अन्य डॉक्टरों को थमा दिए नोटिस

Wed Jul 17 , 2024
मामला सिविल अस्पताल में जनपद सदस्य के शव के पोस्टमार्टम में हुई कथित देरी का सुसनेर, अग्निपथ। जनपद सदस्य के शव का पोस्टमार्टम करने में हुई देरी के मामले में सिविल अस्पताल सुसनेर के सीबीएमओ डॉ. राजीव बरसेना द्वारा ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर द्वारा ही पोस्टमार्टम करने के बाद भी […]

Breaking News