नपा की पीआईसी की बैठक में विधायक निधि से बने नवनिर्माण घटिया सडक़ का मुद्दा छाया

धार, अग्निपथ। नगर पालिका धार में परिषद की कार्यकारिणी का सम्मेलन बुधवार को हुआ। परिषद में उपस्थित पार्षदों ने अपने क्षेत्र समेत शहर की मूलभूत सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। सम्मेलन में अध्यक्ष पर्वतसिंह चौहान, उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया, मुख्य न पा अधिकारी निशिकांत शुक्ला समेत परिषद के समस्त पार्षद शामिल थे। सम्मेलन में तय समय से कुछ देर बाद शामिल होने पर सीएमओ ने परिषद के सदस्यों से क्षमा मांगी। आरोप प्रत्यारोप से घिरी परिषद की बैठक लगभग डेढ़ घंटे चली जिसमे 46 मुख्य बिंदुओ पर चर्चा करने के बाद एजेंडे में शामिल कुछ बिंदुओ को अस्वीकृत किया गया।

कचरा गाड़ी को लेकर नाराजगी

पार्षदों द्वारा सबसे पहले बैठक में कचरा गाड़ी का मुद्दा उठाया गया। न पा के मौजूद 25 कचरा वाहनों में से 17 वाहन चालू स्थिति में होकर भी समय पर वार्डो में गाड़ी न पहुंचने तथा सफाई कर्मियों के पास स्वछता सामग्री पर्याप्त मात्रा में नही होने का विषय बना रहा इस पर सीएमओ ने वाहन प्रभारी पर नाराजगी जताई।

घटिया सडक़ निर्माण में अनदेखी पर भुगतान रोको

शहर के वार्ड क्रमांक 4 में विधायक निधि से बनी 44 लाख से अधिक लागत की सीसी रोड 3 माह में ही जर्जर होने का विषय कांग्रेस पार्षद ने बताया वैसे ही सीएमओ व न पा उपाध्यक्ष ने जवाब देते हुए कहा ठेकेदार का भुगतान रोक दिया गया है तथा सडक़ सुधार के लिए निर्देश दिए गए है।

यथावत रहेगा हटवाडा कॉम्प्लेक्स

न पा उपाध्यक्ष के वार्ड नं 17 हटवाड़ में स्वीकृत हुए हटवाडा कॉम्प्लेक्स को उसी स्थान पर बनाने को लेकर परिषद के सदस्यों ने सहमति देते हुए कहा की हटवाड कॉम्प्लेक्स शहर की शान है और वही बनेगा। सनथ रहे की कुछ दिन पूर्व हटवाड़ा कॉम्प्लेक्स अन्य स्थान पर बनने की खबर बाजार की सुर्खियां बनी हुई थी।

184 दुकानों पर नहीं रहेगा मालिकाना हक

शहर के मोहन टाकीज क्षेत्र में चर्चित हॉकर्स जोन की में बनी 184 दुकानों पर किसी का मालिकाना हक नही रहेगा। दुकानों के लिए पात्र दुकानदारों से पूर्व में जमा की गई राशि पुन: लौटा दी जायेगी तथा उन्ही दुकानदारों को न्यूनतम शुल्क 25 से 30 रुपए प्रतिदिन की राशि तय करके किराया पद्धति पर दुकानों का आवंटन जल्द ही होगा।

मटन मार्केट को लेकर भिड़े प्रतिनिधि

शहर के बीचों बीच संचालित हो रहे मटन,मुर्गा मार्केट को शहर से बाहर करने की बात पर भा ज पा कांग्रेस पार्षद आपस में भिड़ गए। भा ज पा पार्षदों ने मार्केट को शहर से बाहर कर के अन्यत्र संचालित करने संबंध में आवेदन सीएमओ, न पा अध्यक्ष को सौप गया। कांग्रेस पार्षदों ने इस बात पर विरोध जताया जिससे बैठक में तीखी नोक झोंक भी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नैनिहालों के मुह का निवाला खानें वालें शिक्षक पर शिक्षा विभाग की मेहरबानी

Wed Nov 16 , 2022
जिला पंचायत सीईओं के आदेश के बाद भी अभी तक नही हुई संबधित शिक्षक पर एफआईआर दर्ज सुसनेर, अग्निपथ। बच्चों के मध्यान्ह भोजन में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया हैं। स्कूल के शिक्षक द्ववारा कागजों में ही खाना पकाकर बच्चों को खिला देने एवं कोविड काल में स्कूली बच्चों को […]

Breaking News