नफीस बेकरी के मालिक ने बना रखा था अवैध क्राउन कम्युनिटी हॉल, निगम ने ढ़हाया

इंदौर, अग्निपथ। इंदौर जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत आज निगम द्वारा कनाडिया से खजराना मंदिर के आर ई 2 सडक़ निर्माण हेतु आरक्षित जमीन पर अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 20000 स्क्वायर फीट से अधिक बिना अनुमति/अवैध निर्माण करने पर क्राउन कम्युनिटी हॉल को रिमूवल करने की कार्रवाई की गई।

कनाडिया से खजराना मंदिर को जोडऩे के लिए आर ई 2 के अंतर्गत लिंक सडक़ का निर्माण किया जा रहा है। वहीं अवैध निर्माण करने पर नफीस बेकरी के आनर अब्दुल रहीस 5/1,क्राउन कम्युनिटी हॉल, खजराना मेन रोड, इन्दौर को निगम द्वारा पूर्व में कई बार अवैध निर्माण के संबंध में बिना अनुमति /अवैध निर्माण हटाने के संबंध में सूचना दी गई थी, जिस पर आज कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकालेश्वर मंदिर में रील बनाई, युवतियों का फिर से डांस का वीडियो वायरल

Mon Oct 17 , 2022
 मलंग-मलंग गाने पर बनायी गयी रील, पुजारियों ने सिक्यूरिटी पर उठाये सवाल उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वीडियो रील बनाने और इसको सोशल मीडिया पर वायरल करने को लेकर एक बार फिर हंगामा खड़ा हो गया है। गर्भगृह में एक और मंदिर परिसर में दो युवतियों ने […]

Breaking News