नया भाव: पहले दिन 100 ग्राम और 1 किलो लड्डू प्रसाद पैकेट काउंटरों से रहे नदारद

महाकालेश्वर मंदिर में 300 रुपए किलो लड्डू प्रसाद का विक्रय शुरू

उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर में लड्डू प्रसाद गुरुवार से नए भाव 300 रुपए किलो में बिका। हालांकि इसकी बिक्री पर कोई असर तो नहीं हुआ लेकिन छोटा 100 ग्राम का लड्डू प्रसाद पैकेट और 1 किलो का पैकेट उपलब्ध नहीं होने के कारण कई श्रद्धालु बिना खरीदे ही वापस लौट गए। वहीं 100 ग्राम पैकेट का भाव 35 रुपए होने से आगामी दिनों में 5 रुपए को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है।

नववर्ष सिर पर आ गया है और मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी है। आगामी 25 दिसम्बर से अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में देश सहित प्रदेश के श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए दरबार में आएंगे। मंदिर प्रबंध समिति ने गुरुवार से लड्डू प्रसाद के भाव 260 से बढ़ाकर 300 रुपए कर दिए। श्रद्धालुओं ने पहले दिन बिना नानुकुर किए लड्डू प्रसाद खरीदा। हालांकि 100 ग्राम और एक किलो का पैकेट काउंटरों पर उपलब्ध नहीं हो पाए।

जिसके चलते केवल 200 ग्राम और आधा किलो लड्डू प्रसादी ही श्रद्धालुओं को उपलब्ध हो पाई। हालांकि नववर्ष के आगमन को देखते हुए और नया भाव लागू होने के पहले दिन काउंटरों पर 100, 200, 500 और 1 किलो के पैकेट उपलब्ध रखना चाहिए थे। लेकिन केवल 100 और 500 ग्राम के पैकेट ही काउंटरों पर उपलब्ध थे।

नववर्ष की तैयारी रखना होगी

आगामी 25 दिसम्बर से लेकर 5 जनवरी तक मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा। श्रद्धालु बड़ी मात्रा में लड्डू प्रसाद खरीद कर अपने घर ले जाएंगे। ऐसे में मंदिर के लड्उू यूनिट को अपनी तैयारी पूर्ण रखना होगी। यूनिट की ओर से ऐसी तैयारी की भी जा रही होगी। लेकिन मंदिर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस ओर ध्यान देना जरूरी रहेगा। अन्यथा लड्डू प्रसाद मिले बगैर श्रद्धालुओं का अपने घर वापस लौटना मंदिर की छवि को धूमिल कर सकता है।

35 का क्यों 40 का क्यों नहीं

आगामी दिनों में 100 ग्राम का पैकेट भी मंदिर के काउंटरों पर उपलब्ध हो जाएगा। जिसका भाव 35 रुपए पैकेट रखा गया है। हालांकि यह भाव कलेक्टर द्वारा अनुमोदित है। लेकिन राउंड फिगर 40 रुपए का नहीं होने के कारण और भाव नियंत्रण के चलते 5 रुपए चिल्लर वापस करने में काउंटर कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ज्ञातव्य रहे कि केश शाखा से चिल्लर देने का कोई प्रावधान नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्रवाल पंचायत न्यास के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर

Thu Dec 23 , 2021
उज्जैन,  अग्निपथ। अग्रवाल पंचायत न्यास के खिलाफ एक वाद व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 के समक्ष प्रस्तुत कर आगामी चुनाव पर रोक लगाने एवं ट्रस्टियों द्वारा की गई अनियमितता को मुख्य आधार बनाकर प्रस्तुत किया गया है। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत गुप्ता ने बताया कि समाज के ट्रस्टीयों द्वारा […]

Breaking News