नशे में बाइक दौड़ा रहे युवक की हादसे में मौत

एक माह पहले ब्लैकमेलिंग में पकड़ाई थी पत्नी

उज्जैन, अग्निपथ। शराब के नशे में बाइक दौड़ा रहे युवक की गुरुवार-शुक्रवार रात एमआर-5 मार्ग पर सडक़ हादसे में मौत हो गई। मृतक की पत्नी को एक माह पहले ब्लैकमेलिंग के मामले में जेल भेजा गया था।

चिमगनंज थाना पुलिस ने बताया कि देर रात रणकेश्वर महादेव मंदिर के पास दुर्घटना में एक युवक की मौत होने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक के पास मिले दस्तावेजों और बाइक नम्बर से उसकी पहचान सोहन पिता दरियावसिंह सोलंकी (32) निवासी पंवासा के रुप में हुई।

शुक्रवार सुबह परिजनों ने पोस्टमार्टम के दौरान बताया कि मृतक सब्जी का ठेला लगाता था। परिजनों ने पोस्टमार्टम देर से कराने की बात कहीं। इस पर सामने आया कि मृतक की पत्नी को नीलगंगा पुलिस ने एक माह पहले ब्लेकमेलिंग के मामले में गिर तार कर जेल भेजा है। परिजन उसे जेल से लाने का प्रयास कर रहे है, लेकिन दोपहर तक पत्नी को जेल से लाने की अनुमति नहीं मिल पाई। जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आशंका जताई गई है। नशे में तेज बाइक चलाने के दौरान पर बिजली के पोल से टकराया था। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

नाले में मिली हलवाई की लाश

नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम भंवरी-सेमल्या के बीच नाले से शुक्रवार को करण पिता नारायणसिंह (42) का शव बरामद किया गया। ग्रामीणों की पहचान के बाद परिजन मौके पर पहुंच गये थे। बताया जा रहा है कि करण हलवाई का काम करता था और शराब पीने का आदी था। संभवत: नशे में गिरने पर उसकी मौत हुई है। नरवर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखबार के जरिए भाजपा नेता को ब्लैकमेल कर रहे संपादक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Fri Apr 22 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। साप्ताहिक अखबार में पीएम आवास योजना के नाम पर गरीबों से भाजपा नेताओं द्वारा पैसे वसूलने की खबर छापने और मंडल अध्यक्ष से एक लाख की मांग करने वाले तथाकथित पत्रकार के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि […]
उज्जैन पुलिस फाइल