नाबालिग थाने पहुंची तो युवक ने काट लिया गला

उज्जैन, अग्निपथ। नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ रख रहे युवक ने सोमवार शाम गला काट लिया। नाबालिग उसकी प्रताडऩा की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। पुलिस कस्टड़ी में युवक का उपचार करा रही है।

एकतानगर में रहने वाला संदीप पिता कैलाश कुशवाह (28) ने क्षेत्र की नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ रख लिया था। कुछ दिनो से उसने नाबालिग को प्रताडि़त करना शुरु कर दिया था। उसके साथ बुरी तरह मारपीट कर रहा था। शाम को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया।

नाबालिग उसके चुंगल से छूटकर नीलगंगा थाने पहुंच गई। युवक भी उसके पीछे-पीछे थाने आया और अपना गला काट लिया। पुलिसकर्मियों ने उसे लहूलुहान देखा तो डायल हंड्रेड में डाल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इधर पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर उसके खिलाफ झांसा देकर दुष्कर्म करने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर कस्टडी में उपचार शुरु कराया है।

मामले में नीलगंगा टीआई तरुण कुरील ने बताया कि युवक के खिलाफ पास्को एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। उसने नाबालिग को कमरे में बंद कर रखा था। मारपीट में घायल नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया गया। अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री के समक्ष उठी मांग,नियुक्ति दिनांक से ही कर्मचारियों को 100 प्रतिशत वेतन भुगतान हो

Mon Mar 7 , 2022
राज्य कर्मचारी संघ के भोपाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बोले इस पर अप्रैल में निर्णय कर दूंगा उज्जैन, अग्निपथ। कांग्रेस सरकार के कर्मचारी विरोधी निर्णय पर भाजपा की प्रदेश सरकार अमल कर स्टाफ नर्सों सहित अन्य कर्मचारियो को आर्थिक नुकसान पहुंचा रही है।कांग्रेस सरकार के पूर्व प्रदेश में स्टाफ नर्सों और […]