नाबालिग साली को भगा ले गया जीजा, अपहरण का केस

उज्जैन,अग्निपथ। पटेल नगर निवासी युवक अपने से आधी उम्र की साली को बरगलाकर ले उड़ा। मामले में शनिवार को परिजनों ने चिमनगंज थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया है।

टीआई जितेंद्र भास्कर ने बताया कि कमल कालोनी निवासी 17 वर्षीय किशोरी नई सडक़ पर डेंटल क्लीनिक पर नौकरी करती है। शुक्रवार दोपहर वह काम पर जाने के बाद नहीं लौटी। परिजनों ने तलाशा तो पता चला किशोरी को पटेल नगर निवासी नितेश कुमारे (38) बरगलाकर ले गया है। रिश्तेदारों के यहां खोजबीन के बाद भी किशोरी व नितेश का पता नहीं चलने पर किशोरी के परिजनों ने अपहरण का केस दर्ज कराते हुए बताया कि नितेश किशोरी का रिश्ते में जीजा लगता है और उसके दो बच्चे है। उसकी पत्नी भी थाने पहुंची है।

दूसरी ओर साहेब खेड़ी निवासी लक्ष्मी पति मनोज वर्मा (19) ने चिमनगंज थाने में शिकायत की है कि घट्टिया स्थित ग्राम रड़ायदा का भगवान पिता भंवर साथी अनिल, सुरेश व सुनील की मदद से उसे उठाकर राजकोट ले गया था। चार दिन बाद वापस लौटने पर ससुराल वालों ने रखने से इंकार कर दिया इसलिए पति मनोज पर कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चारधाम मंदिर के पास बदमाशों ने मचाया गदर, पांच कारें फोड़ी

Sun Sep 5 , 2021
वाहन मालिकों ने थाने में दिया आवेदन,सीसी टीवी फुटेज से तलाश उज्जैन,अग्निपथ। चारधाम मंदिर के पास देर रात बदमाशों ने उत्पात मचाते हुए पांच कार सहित आधा दर्जन से अधिक वाहनों में तोडफ़ोड़ कर दी। रविवार सुबह घटना का पता चलने पर वाहन मालिकों ने महाकाल थाने में शिकायत दर्ज […]