निगम उपायुक्त सुबोध जैन का डिमोशन, राजस्व निरीक्षक बनाया

उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम में प्रभारी उपायुक्त सुबोध जैन का डिमोशन कर दिया गया है। उन्हें उनके मूल पद राजस्व निरीक्षक के पद पर जोन क्रमांक 6 में पदस्थ किया गया है। आयुक्त अंशुल गुप्ता द्वारा की गई इस कार्यवाही को सोमवार सुबह ग्रांड होटल परिसर में हुए घटनाक्रम से जोडक़र देखा जा रहा है।

मंगलवार शाम को अपर आयुक्त आदित्य नागर ने एक आदेश जारी करते हुए प्रभारी उपायुक्त सुबोध जैन को उनके मूल पद राजस्व निरीक्षक के पर जोन 6 में कार्य करने का आदेश जारी किया। प्रभारी उपायुक्त सुबोध जैन को 10 सितंबर 2014 को राज्यशासन ने बतौर राजस्व निरीक्षक ही नगर निगम उज्जैन में पदस्थ किया था। यहां कार्यसुविधा की दृष्टि से उन्हें उपायुक्त बना दिया गया था।

सोमवार सुबह ग्रांड होटल परिसर में आयुक्त जब स्वच्छता कार्यो की समीक्षा ले रहे थे तब उपायुक्त सुबोध जैन देरी से पहुंचे थे। आयुक्त ने इस पर जैन से जवाब तलब किया तो जैन ने आयुक्त को ही गैर जिम्मेदाराना तरीके से जवाब दे दिया था। इसके बाद आयुक्त अंशुल गुप्ता ने अंग्रेजी में उन्हें खूब लताड़ लगाई। सोमवार सुबह ही इस घटनाक्रम के बाद यह तय हो गया था कि उपायुक्त सुबोध जैन के विरूद्ध कोई न कोई कार्यवाही जरूर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रिटायर्ड पुलिसकर्मी बेटों से प्रताडि़त

Tue May 24 , 2022
छोटा बेटा भी पुलिस में, माता-पिता ने कहा संतान से हमें बचाएं उज्जैन, अग्निपथ। रिटायर्ड पुलिसकर्मी और उनकी पत्नी ने प्रशासन को शिकायत की है कि उनके दोनों बेटे उचित देखभाल नहीं करते। उन्हें संरक्षण दिया जाए। मंगलवार को बृहस्पति भवन के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री अवि प्रसाद द्वारा […]