निगम के टैंकर से डीजल चोरी, ड्राइवर हुआ बर्खास्त

नगर निगम

उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम का पानी का टैंकर ढोने वाले एक ट्रेक्टर से डीजल चोरी किए जाने का एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियों में खुद ट्रेक्टर का ड्राइवर ही एक शख्स को दो डिब्बों में डीजल निकालकर देता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियों के वायरल होने और डीजल चोरी किए जाने की पुष्टि के बाद नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता के निर्देश पर ड्राइवर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।

वायरल वीडियों बहादुरगंज में मेला ठिया (नई सब्जीमंडी) इलाके का है। वीडियों में पीले रंग के एक टैंकर को ढोने वाले ट्रेक्टर से डीजल निकाले जाने और डीजल को कैन में भरकर ले जाते हुए एक शख्स दिखाई दे रहा है। नगर निगम के स्तर पर शनिवार शाम को इस वीडियों की जांच की गई।

पता चला कि वीडियों में जो टैंकर दिखाई दे रहा है, वह शनिवार सुबह 7 बजे मक्सीरोड़ स्थित वर्कशॉप से निकला था। ड्राइवर गौरव बाली इसे चला रहा था। ड्राइवर को जोन क्रमांक 3 के अंतर्गत आने वाले सभी सार्वजनिक शौचालयों पर पानी सप्लाय करने के लिए तैनात किया गया था। गौरव बाली नगर निगम में 2016 से अस्थाई कर्मचारी के रूप में नौकरी कर रहा है।

उसकी नियुक्त के आदेश 29 दिन वाले है। नगर निगम उपायुक्त संजेश गुप्ता के मुताबिक जैसे ही वायरल वीडियों की सच्चाई सामने आई, शनिवार शाम ही ड्राइवर गौरव बाली को नौकरी से बर्खास्त करने के आदेश भी जारी कर दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऐतिहासिक बड़ा तालाब गंदगी की आगोश में, सफाई की दरकार

Sat Nov 13 , 2021
झाबुआ, अग्निपथ। शहर का मुख्य बड़ा तालाब (बहादुर सागर तालाब), जो कॉलेज मार्ग पर स्थित होकर ऐतिहासिक समय से बना हुआ है। उक्त लाबा पिछले कुछ महीनों से पूरी तरह से जलकुंभियों, फूल-पत्तियों और गंदगी तथा कांजी से पटा पड़ा हुआ है। जिसकी सफाई हेतु अब चारों ओर हर स्तर […]

Breaking News