नीलम ट्रॉफी क्रिकेट स्पर्धा में समीर उल हक़ सम्मानित

उज्जैन, अग्निपथ। संस्था लक्ष्य और असलम लाला द्वारा लगातार चौथे वर्ष नीलम ट्रॉफी का आयोजन क्षीर सागर मैदान पर किया जा रहा है। नीलम ट्रॉफी के शुभारंभ में पूर्व खेल मंत्री बाला बच्चन, मध्यप्रदेश बॉडी बिल्डिंग के उपाध्यक्ष मुकेश भाटी, मध्य प्रदेश टेंट फेडरेशन के उज्जैन संभाग अध्यक्ष समीर उल हक़ और आदिल अहसान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। नीलम ट्रॉफी के आयोजक असलम लाला ने बताया टूर्नामेंट में सभी 54 वार्ड की टीमें हिस्सा लेती हैं और ये टूर्नामेंट पूर्णत नि:शुल्क आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर संस्था के आसिफ खान, इमरान शाह, सैयद मोहसिन अली, कॉमेंटेटर शफीक खान आदि लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

397 किसानों के खाते में आई मुआवजेे की राशि

Thu Feb 17 , 2022
उन्हेल, अग्निपथ। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 7 जनवरी को हुई ओलावृष्टि के दौरान समीपस्थ ग्राम नवादा में फसलों को काफी नुकसान हुआ था। क्षेत्र के ऐसे 397 किसानों के खाते में मुआवजदे के 81 लाख रुपये से ज्यादा की राशि गुरुवार को आ गई है। फसल नुकसानी […]

Breaking News