नेशनल मीन्स कम मैरिट छात्रवृत्ति योजना

उज्जैन, अग्निपथ। जिला शिक्षा अधिकारी आनन्द शर्मा द्वारा जानकारी दी गई कि आर्थिक रूप से कमजोर शासकीय विद्यालयों में पढऩे वाले कक्षा 8वी तक के विद्यार्थियों के लिये नेशनल मीन्स कम मैरिट छात्रवृत्ति योजना लागू की गई है। इसके तहत विद्यार्थियों को नेशनल मीन्स कम मैरिट छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण करना होती है। इसके लिये विद्यालय से ही परीक्षा के फार्म भरकर ऑनलाइन जमा कराये जाते हैं।

परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर राज्य स्तरीय मैरिट चयन सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये के मान से कक्षा 12वी तक शासकीय विद्यालय में पढऩे पर 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त होती है।

आवेदन कैसे करें

नेशनल मीन्स कम मैरिट परीक्षा में उत्तीर्ण एवं राज्य स्तरीय मैरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 222.ह्यष्द्धशद्यड्डह्म्ह्यद्धद्बश्चह्य.द्दश1.द्बठ्ठ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय आधार कार्ड, अंकसूची, आय प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साईज का फोटो, बैंक पासबुक, विद्यालय द्वारा जारी आईडी कार्ड, मोबाइल नम्बर एवं परीक्षा का रोल नम्बर अनिवार्य होगा।

सन 2019 में आयोजित परीक्षा में उज्जैन जिले के कुल 125 विद्यार्थी चयनित हुए थे, जिनमें सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग के 83, अजा के 37, अजजा के 5 विद्यार्थी थे। कोरोना महामारी के कारण 2020-21 की परीक्षा का आयोजन विगत 26 जून को किया गया। राज्य स्तरीय मैरिट चयन सूची का जारी होना शेष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

25 घंटे 57 मिनिट रहेगा पुष्य नक्षत्र, बन रहा दुर्लभ संयोग

Wed Oct 27 , 2021
गुरु पुष्य योग साध्य ओर शुभ नामक योग और भी विशेष बनाएंगे यह योग उज्जैन, अग्रिपथ। इस साल धनतेरस के चार और दीपावली के छह दिन पहले खरीदी का महामुहूर्त गुरु पुष्य आज 28 अक्टूबर गुरुवार को होगा। स्वर्ण आभूषण, भूमि-भवन के साथ चल-अचल संपत्ति की खरीदी के लिए नक्षत्रों […]
Guru pushya

Breaking News