पति की पिटाई के दो केस पत्नियों पर एफआईआर

दांत से गले में काटा, चेहरा नोचा, अस्पताल जाकर पुलिस ने दर्ज किया केस

इंदौर। पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं कल यानी गुरुवार को करवा चौथ का व्रत करेंगी। वे इसकी तैयारियों में जुटी हैं, लेकिन इंदौर में दो ऐसी पत्नियों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है जो अपने ही पति की जान लेने पर उतारू हो गईं।

इंदौर में एक पत्नी ने अपने प्रोफेसर पति की पिटाई कर दी। दांत से गले, नाक और कान पर बुरी तरह से काट लिया। घायल पति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से सूचना के बाद पुलिस वहां पहुंची और पीडि़त पति के बयान दर्ज कर मामले में पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया। पूरा विवाद पहली पत्नी से हुए बेटे को घर लाने पर हुआ।

पिटाई की कहानी से पहले जान लीजिए दोनों के रिश्ते के बारे में

पुलिस के मुताबिक प्रोफेसर संदीप कुमार इंदौर के निजी कॉलेज में प्रोफेसर थे। जबकि उनकी पत्नी अपूर्वा भी जॉब करती है। संदीप कुमार ने बेटे के जन्म के बाद पत्नी को तलाक दे दिया था। जबकि अपूर्वा भी आपसी विवाद के चलते अपने पहले पति को तलाक दे चुकी है। अपूर्वा और संदीप दोनों ने ही कुछ समय पहले दूसरी शादी की है। दोनों रॉयल ग्रीन टाउनशिप में रहते हैं।

अब जानते हैं विवाद की वजह

अस्पताल में भर्ती संदीप कुमार ने बताया कि उन्हें पहली पत्नी से एक बेटा है। जो राजस्थान के भरतपुर में दादा-दादी के साथ रहता है। मंगलवार को वे अपने माता-पिता के साथ बेटे को भी भरतपुर से इंदौर लाए थे। बेटे को देखकर अपूर्वा गुस्सा हो गई। उसने बेटे को पीटने की कोशिश की। संदीप ने बचाने की कोशिश की तो संदीप को भी दांतों से काट लिया।

झूमा झटकी में अपूर्वा ने संदीप की छाती, गर्दन और चेहरे पर दांतों से काट लिया। इतना ही नहीं गर्दन और कान पर नाखूनों से बुरी तरह से नोचा। पुलिस ने जब संदीप का मेडिकल देखा तो गंभीर धारा में अपूर्वा पर केस दर्ज कर लिया। इस मामले में मीडिया ने संदीप से उनका पक्ष जानना चाहा लेकिन उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

कॉलेज में जाकर कर चुकी विवाद, इस वजह से नौकरी भी गई अब पढ़ा रहा कोचिंग

पुलिस के मुताबिक संदीप शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में पढ़ाते थे। कुछ समय पहले पत्नी अपूर्वा कॉलेज पहुंची और यहां भी संदीप से विवाद किया। इसके बाद कॉलेज मैनेजमेंट ने संदीप को नौकरी से निकाल दिया। इसके बाद वह प्राइवेट कोचिंग कर बच्चो को पढ़ाने लगे।

दूसरा केस, चिकन की बात पर पत्नी, साले ने मारे चाकू, पति ने दर्ज कराया केस

लसूडिय़ा में ही एक अन्य मामले में पुलिस ने पत्नी, उसके भाई, सहित दो अन्य पर केस दर्ज कर लिया। चिकन स्वादिष्ट नही बनने की बात पर पति-पत्नी के बीच कहा सुनी हो गई थी। दोनों के विवाद में पत्नी की ओर से साला, उसकी पत्नी व बेटा भी कूद गए। चारों ने मिलकर पति की बुरी तरह पिटाई कर दी। साले ने चाकू से भी हमला किया।

पुलिस के मुताबिक विक्रम वानखेडे निवासी विस्तार कॉलोनी की शिकायत पर उसकी पत्नी कोमल, साले अर्जुन मालवीय और उसके बेटे व पत्नी पर केस दर्ज किया गया है। विक्रम ने बताया कि उनके बीच चिकन बनाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी कोमल अपने भाई उसकी पत्नी और बेटे को बुला लाई। पत्नी कोमल और साले की पत्नी ने उसे पकड़ लिया और अर्जुन ने उसकी पीठ पर चाकू मार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोकायुक्तने रिश्वत लेते पटवारी को धरदबोचा

Wed Oct 12 , 2022
पेटलावद, अग्निपथ। लोकायुक्त की टीम ने जिले के पटवारी को रिश्चत लेते रगे हाथों गिरफ्तार किया है। चंद्रशेखर पिता दिनेश राठौर उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम झकनावदा तहसील पेटलावद जिला झाबुआ की शिकायत पर पटवारी विजय वसुनिया हल्का नंबर 74 झकनावदा पेटलावद को रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा है […]

Breaking News