पहली लाठी खेल प्रतियोगिता में उज्जैन सभी वर्गों में रहा चैम्पियन

उज्जैन, अग्रिपथ। खेलों की नगरी उज्जैन में पारंपरिक लाठी खेल संघ मप्र द्वारा लोकमान्य तिलक विद्यालय में प्रथम राज्य स्तरीय लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्पर्धा के सब जूनियर, जूनियर, सीनियर, मास्टर्स, महिला, पुरूष वर्ग में प्रदेश के 263 खिलाडिय़ों एवं ऑफिशियल ने सहभागिता की।

शहडोल, उमरिया, अनुपपुर, देवास, राजगढ़, जबलपुर, कटनी, बेतुल, इंदौर, धार, हरदा, खरगोन, खंडवा, रतलाम आदि जिलों के सभी वर्गों में उज्जैन के खिलाडिय़ों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रतियोगिता की चैम्पियनशिप पर अधिकार सिध्द किया।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि मप्र जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय थे। अध्यक्षता माधव सेवा न्यास समिति के प्रमुख विजय केवलिया ने की। विशेष अतिथि पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, पूर्व सभापति सोनू गेहलोत, पार्षद दुर्गाशक्तिसिंह चौधरी, शिक्षा मंत्री के ओएसडी भरत व्यास, विद्याभारती के क्षेत्रीय खेल प्रमुख कैलाश धनगर थे।

इस अवसर पर अखाड़ों के उस्ताद एवं खलिफाओं जिनमें गणेश बागड़ी, लीलाधर कहार, महेश ठाकुर, मनोज दुबे, गोपाल व्यास, राजेश शर्मा, सतीश मेहता, गजेन्द्र मेहता का सम्मान किया गया। स्वागत उद्बोधन स्पर्धा संयोजक एवं पारंपरिक लाठी खेल संघ मण्प्रण् के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद जोशी ने दिया। कार्यक्रम के सूत्रधार शैलेन्द्र व्यास स्वामी मुस्कुराके रहे। आभार संघ डायरेक्टर मनोज दुबे ने माना। अतिथियों का स्वागत शरद मंडलोई, रजनी नरवरिया, मंगलेश जायसवाल, मुस्कान, दिलीप चौहान, संजय जौहरी, दिनेश चौबे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंगलनाथ पुल से क्षिप्रा नदी में छात्र ने लगाई छलांग, मौत

Mon Oct 25 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। मंगलनाथ मंदिर के समीप पुल से सोमवार सुबह युवक ने क्षिप्रा नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने पुलिस को डूबने की सूचना दी। तैराकों की मदद से शव बाहर निकाला गया। युवक बी कॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि सुबह 7 […]
डूबा

Breaking News