पहली ही बारिश में चली गई दो लोगों की जान

उज्जैन, अग्निपथ। शनिवार को उज्जैन और आसपास के ग्रामीण अंचल में हुई सीजन की पहली प्री-मानसून बारिश की वजह से नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। पूरे जिले में अधिकांश जगहों पर कई घंटो तक बिजली गुल रही। बारिश की वजह से दो अलग-अलग हादसों में एक महिला सहित दो लोगों की मौत भी हो गई है।

शनिवार की शाम से लेकर देर रात के बीच जिले में करीब 1 इंच बरसात दर्ज की गई है। तेज हवा के साथ आई बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। घट्टिया थाना क्षेत्र के पानबिहार गांव में रात करीब 10 बजे तेज हवा की वजह से बिजली का तार टूटकर एक मकान पर लगे लोहे के चद्दरों पर आ गिरा। इससे चद्दर में करंट फेल गया। इस मकान में रहने वाली 35 साल उम्र की महिला अयोध्याबाई करंट की चपेट में आ गई। अयोध्या बाई की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त पति हाकमसिंह मोंगिया भी घर पर ही थे, अयोध्याबाई को बचाने के प्रयास में हाकमसिंह भी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।

दूसरा हादसा विजयागंज मंडी के पास सुमराखेड़ा खाल के नजदीक हुआ। शिवपुरा गांव में रहने वाले 58 साल उम्र के मानसिंह विजयागंज मंडी से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। तेज बारिश की वजह से मानसिंह बीच रास्ते में खड़े डंपर को देख नहीं सके और तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से सीधे डंपर से जा भिड़े। दुर्घटना में उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मानसिंह और अयोध्याबाई दोनों के ही शवों का रविवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। अयोध्याबाई के परिवार में दो बच्चें है, उनके पति की हालत भी ठीक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चलित भस्मारती में प्रशासनिक कार्यालय के सामने से मिलेगा प्रवेश

Sun Jun 12 , 2022
प्रात: 4 बजे से 5.15 तक कर पाएंगे भस्मारती दर्शन उज्जैन, अग्निपथ। सोमवार प्रात: से ट्रायल रूप में बिना अनुमति प्राप्त श्रद्धालुओं को भस्म आरती के प्रतीक दर्शन की व्यवस्था के संबंध में पूर्व में जो प्रवेश मार्ग बताया गया था। उसमें आंशिक संशोधन किया गया है। अब श्रद्धालुओं को […]
सावन भस्म आरती