पानी पीने के बाद पशु चिकित्सक की मौत

मौत

उज्जैन, अग्निपथ। सुबह नींद से जागने के बाद पशु चिकित्सक ने पत्नी से पानी मांगा और पीने के बाद अचेत हो गया। पुत्र जिला अस्पताल लेकर पहुंचा तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ढांचा भवन में रहने वाला भारतसिंह पिता नंदका जामले (45) नागदा के समीप ग्राम बेरछा में पशु चिकित्सक के रूप में पदस्थ था। कुछ दिनों से स्वास्थ्य ठीक नहीं होने पर ड्यूटी नहीं जा रहा था। मंगलवार सुबह नींद से जागने के बाद पत्नी शांताबाई से पीने के लिये पानी मांगा। उसके बाद अचेत होकर गिर पड़ा।

परिजन अस्पताल लेकर पहुचें तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ड्यूटी कम्पाउंडर की सूचना पर चिमनगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। बताया जा रहा था भारतसिंह शराब पीने का आदी था।

महिला श्रद्धालु की थमी सांस

दिल्ली से बाबा महाकाल के दर्शन करने परिवार के साथ आई रामदुलारी पति कृष्णमोहन (51) की मंगलवार तडक़े अचानक तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मौत होना बताया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि अस्थमा की बीमारी थी। संभवत: अटैक आया है। परिजन शव अंतिम संस्कार के लिये दिल्ली ले गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर चलाते हो अमीरों की बिल्डिंग पर, दरियादिली दिखाते हो

Tue Oct 19 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र ने अपना घर जलने पर कभी यह लिखा था। लोग टूट जाते हंै एक घर बनाने में/तुम तरस नहीं खाते बस्तियां जलाने में…। शायर की इस पीड़ा को पूरे देश ने महसूस किया था। लेकिन हमारे शहर की फिजा निराली है। तभी तो […]

Breaking News