पार्षद की कार को टक्कर मारने के बाद की मारपीट, 40 हजार लूटे

आगर मालवा, अग्निपथ। शहर के वार्ड 20 से भाजपा पार्षद विक्रम बोडाना से 40 हजार रूपए लूट का मामला सामने आया हैं। पांच आरोपियों ने पहले बोड़ाना की कार को टक्कर मारी थी। उसके बाद उनसे मारपीट भी की थी। पार्षद बोड़ाना की शिकायत पर सुसनेर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया हैं। घटना शनिवार रात आगर, सुसनेर मार्ग पर आमला के पास हुई हैं।

पुलिस के अनुसार पार्षद बोड़ाना अपनी कार से आगर आ रहे थे। तभी दूसरी कार में सवार कुछ लोगों ने बोडाना की कार को टक्कर मार दी और फिर गाली गलौज कर बोड़ाना व कार में सवार बोड़ाना के भाई के साथ मारपीट करने लगे। पार्षद बोड़ाना ने बताया कि कार को टक्कर मारने वाले लोगों ने कहा कि तुम्हारी कार को कोई नुकसान नही हुआ हैं और कार में लठ से तोड़ फोड़ करने लगे। कार में तोड़ फोड़ करने के बाद पार्षद बोड़ाना के पास रखे 40 हजार रूपए लूट कर बदमाश फरार हो गए।

पार्षद बोड़ाना ने अपने साथ हुई घटना की शिकायत थाना सुसनेर में की। पुलिस ने आरोपित आदित्य, ऋषभ, दिनेश, रवि और सुनिल निवासी कोटा के खिलाफ मारपीट सहित गाड़ी में नुकसान पहुंचाने और लूट का प्रकरण दर्ज किया है। टक्कर व मारपीट की घटना में पार्षद बोड़ाना को चोट आई हैं। बोड़ाना को जिला अस्पताल आगर में भर्ती किया गया, जहां उनका उपचार जारी हैं। वार्ड 20 से भाजपा से टिकिट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव जीते बोड़ाना बाद में वापस भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने उन्हें नपा उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार भी बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोबाइल चोरी की आशंका में हत्याकर गाड़ दी लाश

Sun Dec 18 , 2022
पुलिस ने किया खुलासा, 4 नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार जावरा/ रतलाम, अग्निपथ। जामण पाटली के पास खाल में मिली इंसानी खोपड़ी शिवगढ़ के गुमशुदा राजू उर्फ राजपाल गुर्जर निकली है। पुलिस ने खुलासा हत्या का खुलासा करते हुए 4 नाबालिगो सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। […]