पूर्व पंचायत मंत्री अजयसिंह पहुंचे मां बगलामुखी मंदिर

नलखेड़ा, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पर सोमवार प्रात: 7 बजे प्रदेश के पूर्व पंचायत मंत्री एवं कांग्रेस नेता अजयसिंह (राहुल भैया) पहुंचे। इस दौरान सिंह ने मां बगलामुखी की पूजा अर्चना कर हवन भी किया। इस अवसर पर सिंह द्वारा मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की।

पूर्व विधायक अंबावतिया के निवास पर पहुंचे पूर्व मंत्री सिंह

पूर्व पंचायत मंत्री अजयसिंह मां बगलामुखी मंदिर दर्शन करने के बाद सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक वल्लभभाई अंबावतिया के निवास स्थान भारत माता स्कूल भी पहुंचे। जहां उनका स्वागत वल्लभभाई अंबावतिया, समर्थ अंबावतिया, जगदीश बैरागी सहित अन्य लोगों ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद दिलायेंगे, ढाई दशक पुरानी परेशानी से मुक्ति..?

Mon Jan 17 , 2022
माधोपुरा में 25 वर्षों से गंदगी व कीचड़ की समस्या से परेशान रहवासी रूनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। बडऩगर तहसील की माधवपुरा पंचायत सन 1995 से अस्तित्व में आई थी। तब से आज तक इस पंचायत में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। पंचायत का यह गांव भौगोलिक दृष्टि से तीन हिस्सों […]

Breaking News