पेटलावद रोड पर पत्थर रखकर गाडिय़ों को रोकने का प्रयास

बदनावर, अग्निपथ। नगर से 10 किमी दूर पेटलावद रोड पर सातरुंडा व सांवरियाजी मंदिर के शुक्रवार-शनिवार की रात बीच रोड पर पत्थर रखकर नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने गुजरते वाहनों को रोक कर लूटपाट का प्रयास किया। कई वाहन चालक खतरा भांपकर गाडिय़ों को तेजी से भगा ले गए। जबकि नशे में एक बाइक सवार गिर गया। एक डंपर के कांच पर भी पत्थर लगा।

घटना रात दो से ढाई बजे के दरम्यान हुई। बदमाशों ने रोड पर पत्थर जमा दिए थे। एक तूफान गाड़ी भी खड़ी थी। दूसरी गाडिय़ों पर भी पथराव हुआ। किंतु डर के मारे लोग भाग निकले। आशंका है कि बदमाशों ने शराब के नशे में यह वारदात करने का प्रयास किया। जिस बाइक सवार को गिरने से चोट आई उसका नाम कालू पिता कनीराम वसुनिया निवासी चंदवाडिय़ाकलां बताया गया है। डायल 100 गाड़ी से उसे अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया।

गाड़ी वालों ने एक दूसरे को खतरा बताया तो गुजरात की ओर से आने जाने वाली गाडिय़ां पलट कर वापस भैंसोला चौपाटी की ओर चली गई। सूचना मिलने पर डायल हंड्रेड गाड़ी एवं भैंसोला चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तब तक दर्जन भर नकाबपोश बदमाश भाग चुके थे। इस मार्ग पर करीब 4 महीने बाद लूटपाट की गरज से वाहनों पर पथराव की घटना हुई है। गुरुवार रात में पास के गांव खेड़ा में बड़ी चोरी की घटना के बाद बीती रात पूरे नगर में पुलिस अलर्ट रही। तभी बदमाशों ने रोड पर लूटपाट का प्रयास किया।

Next Post

शनि प्रदोष पर महाकाल में विशेष पूजन

Sat Jul 15 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। शनिवार को शनि प्रदोष के मौके पर भगवान श्री महाकालेश्वर का विशेष पूजन किया गया। सोमवार को सोमवती -हरियाली अमावस्या और भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी का संयोग बन रहा है। जिसमें करीब पांच लाख लोगों के आने की संभावना है।  शनिवार को श्रावण माह की शनि प्रदोष […]

Breaking News