पेट्रोल पंप लूटने की योजना बनाते चार धराए,जेल भेजा

दो लोडेड पिस्टल और चाकू जब्त, फरार साथी की तलाश

उज्जैन,अग्निपथ। उजडख़ेड़ा क्षेत्र से महाकाल पुलिस ने चार बदमाशों को पेट्रोल पंप लूटने की तैयारी करते हुए पकड़ा है। उनसे दो लोडेड पिस्टल व चाकू जब्त हुए है। पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया। मामले में एक आरोपी की तलाश है।

उजड़ खेड़ा हनुमान मंदिर के सामने खेत मे बनी झोपड़ी में शनिवार रात कुत्ता बावड़ी निवासी विजय पिता रमेशचंद बरगुंडा (32) घट्टिया स्थित दुर्गा कॉलोनी का वसीम पिता मेहबूब शाह (22)कालियादेह महल क्षेत्र का यासिक उर्फ आसिफ पिता शरीफ पटेल (26) व शहनवाज उर्फ भय्यू पठान पिता अजीम खान (32) और नूृसिंह घाट स्थित मल्टी निवासी शशी पिता मुकेश बैरागी किसी वारदात की तैयारी कर रहे थे। सूचना पर महाकाल पुलिस ने क्राईम ब्रांच के साथ घेराबंदी की। पु

लिस को देख शशि भाग गया,लेकिन चारों गिरफ्त में आ गए। टीआई मुनेन्द्र गौतम ने बताया कि आरोपियों से दो देशी पिस्टल,5 राउंड, चाकू व लोहे की राड़ मिलने पर पूछताछ की। चारों ने कबूला वह बडऩगर रोड स्थित पेट्रोल पंप लूटने वाले थे। सभी को रविवार दोपहरे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। शशि की तलाश कर रहे है।

रिकार्डेड बदमाश

पुलिस रिकार्डनुसार विजय बरगुंडा पर 23, शाहनवाज पर 24वसीम पर 4 यासिक पर 3 और फरार शशि पर चार प्रकरण दर्ज है। गिरोह को पकडऩे में टीआई गौतम,एसआई अनिल ठाकुर, प्रवेश जाटव, संजय यादव,गोपाल सिंह राठौर,बल्लू मंडलोई प्रधान आरक्षक बलवानसिंह,योगेंद्र मालवीय आरक्षक जितेंद्र पाटीदार, बलराम, अरुणसिंह, रवि पटेल, शुभम तिवारी, शशांक, हेमराज, अजय उपाध्याय व शोएब की मुख्य भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल मंदिर: नये वर्ष की भीड़ के दीदार, 750 श्रद्धालु गर्भगृह तक पहुंचे

Sun Dec 18 , 2022
सामान्य और 250 रु. टिकट धारियों को दर्शन कराने की चुनौती उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में रविवार को भारी भीड़ मंदिर के दर्शनों को उमड़ी। भीड़ को देखकर ऐसा लगा जैसे नये वर्ष पर उमडऩे वाली भीड़ के आगमन की शुरुआत हो चुकी है। डेढ़ सप्ताह पहले भीड़ […]