पैदल बाइक ले जा रहे दो लोगों को ट्रैक्टर ने पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत

नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर में बाइक सुधरवाने हाथ में बाइक लिए पैदल जा रहे दो लोगों को बिना नंबर के ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाते हुए दोनों को पीछे से टक्कर मारी। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय रेफर किया जहां एक युवक ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

जानकारी देते हुए नलखेड़ा थाने सीरिया के एसआई विक्रमसिंह जाटव ने बताया कि नगर में सोमवार को दोपहर 12.45 बजे के लगभग गवलीपुरा निवासी युवक राहुल पिता गिरिराज गवली उम्र 20 वर्ष व बद्रीलाल पिता गंगाराम मेवाड़ा उम्र 45 वर्ष बाइक सुधरवाने जा रहे थे। तभी छापीहेड़ा मार्ग पर मां बगलामुखी मंदिर के समीप टोल टैक्स के पास पिछे से आ रहे बिना नंबर के ट्रैक्टर के चालक ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें गंभीर अवस्था में उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जिसमें राहुल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं बद्रीलाल का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर खड़ा कर फरार हो गया। वहीं घटना में बाइक ट्रैक्टर के नीचे आने से चकनाचूर हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 279, 337 मे प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया। जाटव ने बताया कि मेडिकल के आधार पर धारा और बढ़ाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जो जीता न सके अपने वार्ड, दावा कर रहे जिला पंचायत पर कब्जे का

Mon Jul 18 , 2022
इसी होनी को तो कि़स्मत का लिखा कहते हैं जीतने का जहाँ मौक़ा था वहीं मात हुई, लोकतंत्र जब अपने असली रंग में आता हैं, तो नेताओं की औकात का पता चल जाता हैं  झाबुआ। ये बाते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित होने के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष […]