प्रसूति सहायता में लापरवाही, खाचरौद-जावरा‌‌ क‍‌े अधिकारियों की वेतन वृद्धि रुकेगी

समाधान ऑनलाइन की समीक्षा में सीएम ने दिए निर्देश; खरगोन, हरदा, शिवपुरी के कर्मचारियों को किया निलंबित

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने काम में ढिलाई बरतने पर समाधान ऑनलाइन में सोमवार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिक, नगरीय विकास एवं आवास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और तकनीकी शिक्षा के कई अधिकारियों पर ताबड़तोड़ एक्शन लिए हैं। प्रमुख इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है तो कार्यपालन यंत्री व सब इंजीनियर के निलंबन के आदेश दिए हैं। कार्रवाई की गाज उज्जैन संभाग के खाचरौद और जावरा के स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी पर भी गिरी है।

सोमवार शाम को मुख्यमंत्री समाधान ऑनलाइन में सरकारी विभागों के कामों की समीक्षा कर रहे थे तब उन्हें कई विभागों के अफसरों की लापरवाही सामने आई हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के रीवा में शिकायतों के निराकरण में लापरवाही सामने आई थी जिसके लिए प्रमुख अभियंता केके सोनगरिया को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। इसी विभाग में हरदा की नलजल योजना में भी कार्यपालन यंत्री एसके पवार औऱ सब इंजीनियर ज्योति महोबिया के काम में लापरवाह रवैया पाने पर सीएम ने उनको सस्पेंड करने के आदेश दे दिए। इस मामले में नलजल योजना के ठेकेदार सुनील सारन को काली सूची में डालने के आदेश भी दिए।

प्रसूति सहायता में लापरवाही

उज्जैन में खाचरौद व जावरा के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रसूति सहायता में लापरवाही सामने आने पर मुख्यमंत्री ने विकासखंड लेखा प्रबंधक खाचरौद दिलीप दाधीच, भावना त्रिवेदी, प्रभारी विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक जावरा बसंतीलाल मैईदा, प्रभारी लेखा प्रबंधक जावरा गोपाल सिंह राठौर की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए।

दूसरी ओर शिवपुरी जनपद में नगरीय विकास एवं आवास विभाग की संबल योजना में काम सही नहीं पाया गया जिससे यह काम देखने वाले प्रभारी कर्मचारी हरिबाबू श्रीवास्तव को सीएम ने तुरंत निलंबित करने को कहा।

इसी तरह तकनीकी शिक्षा, कौशल विभाग खरगोन के अंतर्गत विक्रमादित्य योजना में छात्रवृत्ति की राशि में भुगतान में लापरवाही पाई गई जिसके लिए प्रभारी छात्रवृत्ति पंकज गुप्ता को निलंबित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नशा मुक्ति केंद्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, चोरी की घटनाओं को दे रहे अंजाम

Tue Mar 8 , 2022
कैंसर वार्ड से सिविल सर्जन ने हटाने की मांग को लेकर लिखा सीएमएचओ को पत्र उज्जैन, अग्निपथ। संख्याराजे प्रसूतिगृह भवन स्थित कैंसर वार्ड में नशा मुक्ति केंद्र संचालित किया जा रहा है। जहां पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जिसके चलते विवाद और चोरी आदि की घटनाएं घटित […]