प्रेमिका ने संबंध तोड़े तो प्रेमी ने उसे जहर देकर खुद भी खा लिया

ऑनलाइन जहर मंगाकर

पति को छोडक़र चार साल से रह रही थी साथ, विवाद होने पर मांगी ऑटो

उज्जैन,अग्निपथ। संबंध टूटने पर प्रेमिका ने अपनी ऑटो मांगी तो प्रेमी ने उसके साथ जहर खा लिया। मक्सीरोड़ पंड्याखड़ी में रविवार दोपहर हुई इस घटना में दोनों की हालत खराब होने पर उन्हेंं जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं केडी गेट पर भी एक युवती ने प्रेमी द्वारा शादी से इंकार करने पर जहर खाया है।

पंवासा मल्टी निवासी नेहा जैन (27) आगर रोड पेट्रोल पंप पर काम करती है। वह पति को छोडक़र चार साल से चिंतामण स्थित ग्राम पालखेड़ी निवासी गणेश पिता तोलाराम गोयल से प्यार कर रही थी। उसने गणेश को अपनी ऑटो भी दे दी थी। कुछ समय पहले विवाद होने पर नेहा ने गणेश को छोड़ दिया और अपनी ऑटो मांगने लगी। इस बात को लेकर दोनों में तनाव चल रहा था। रविवार दोपहर गणेश नेहा को पेट्रोल पंप से ऑटो में बैठाकर लाया और करीब चार बजे पंड्याखेड़ी ब्रिज के नीचे दोनों ने जहर खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जहां रात तक गणेश की हालत गंभीर बनी हुई थी।

गणेश से खुलेगा राज

मामले में टीआई गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि जहर खाने के बाद उन्हें किसने अस्पताल में भर्ती किया पता नहीं है। अस्पताल से सूचना मिलने पर घटना का पता चला। नेहा ने बताया कि गणेश ने उसे जहर देने के बाद खुद जहर खाया है। गणेश के होश आने पर सच सामने आ पाएगा।

शादी से इंकार पर जहर गटका

इधर इंदौर निवासी प्रीति उर्फ आयशा प्रधान ने दोपहर में केडी गेट पर जहर खाया है। बताया जाता है प्रीति हेलावाड़ी के अजहर से प्रेम करती है और उसके घर गई थी। अजहर के नहीं मिलने पर आत्मघाती कदम उठाया है। सूत्रों के अनुसार मामले में पूर्व में पंवासा थाने में केस भी दर्ज हुआ था।

महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

ऐसी ही एक घटना शंकरपुर में भी हुई। पंवासा पुलिस के अनुसार सीमा पति नागेश्वर राठौर (19) ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया मामले में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

10 मिनट में 20 हजार लोग जलाएंगे 21 लाख दीप

Sun Feb 12 , 2023
शिप्रा तट को पांच सेक्टर में बांटा, घाटों पर ब्लॉक बनाने का काम शुरू उज्जैन, अग्निपथ। 18 फरवरी को शिप्रा तट पर आयोजित होने वाले शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचाने के लिए कवायद तेज हो गई है। महाशिवरात्री के दिन शिप्रा तट पर 20 हजार […]