फर्जी आईडी से भस्मआरती नहीं हुई आरोपी की जमानत कोर्ट ने जेल भेजा

उज्जैन,अग्निपथ। फर्जी आईडी से महाकाल की भस्मआरती में प्रवेश का प्रयास करते पकड़ाए यूनुस को महाकाल पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। मामले में उसे महाकाल मंदिर लाने वाली युवती ने उसकी जमानत का प्रयास किया था।

महाकाल मंदिर में फर्जी आईडी से घुसते पकड़ाया यूनुस मुल्ला से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ कर उसकी कुंडली खंगाली। पता चला वह मुंबई निवासी फैशन डिजाइनर खुशबू के मॉ के घर 10 साल से काम करता था और उसी के कहने पर भस्मआरती में शामिल होने गया था। मंदिर में प्रवेश का कोई अन्य उद्देश्य सामने नहीं आने पर गुरुवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया।

खुशबू ने उसकी जमानत का प्रयास किया, लेकिन कोर्ट न उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए। बताया जाता है पुलिस से जानकारी मिलने पर खुशबू के परिजन भी आ गए। याद रहे कर्नाटक निवासी यूनुस ने अभिषेक दुबे के आधार कार्ड पर बुधवार तडक़े भस्मआरती में प्रवेश का प्रयास किया था। होटल संचालक की सूचना पर उसे सेक्युरिटी गार्ड ने पकडक़र पुलिस को सौंपा था। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुस्साहस: बाइक सवार लुटेरों ने चेन झपटने का प्रयास किया, वृद्धा की जान पर बन आई

Thu Dec 16 , 2021
यूडीए से रिटायर्ड महिला के साथ वारदात, शहर में आठ दिन में तीसरी घटना उज्जैन,अग्निपथ। शहर में चेन स्नेचर फिर सक्रिय हो गए। गुरुवार रात ऋषिनगर में बाइक सवार दो लुटेरों ने पति के साथ टहल रही वृद्धा की चेन झपटी। वारदात में बदमाश सफल नहीं हो सके, लेकिन चेन […]
Chain snatching 16122021

Breaking News