फोटोग्राफी सिनेमाटोग्राफी कार्यशाला में सम्मान

उज्जैन, अग्निपथ। ऑल इंडिया फोटोग्राफर फाउंडेशन मध्यप्रदेश एवं फ्युजी फिल्म के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय होटल मे सिनेमाटोग्राफर गौतम वारिया द्वारा कार्यशाला के माध्यम से प्रदेश से आये छायाकारों को प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला के मुख्य अतिथि उच्चशिक्षा मंत्री मोहन यादव,विशेष अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष नगेन्द्र कश्यप, राष्ट्रीय सलाहकार कुलदीप त्यागी थे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदेश पांचाल ने की। कार्यशाला का शुभांरभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री ने अपने उद्बोधन में फोटोग्राफी के विविध आयामों मे कैमरे की नवीनता का बेहतर प्रदर्शन कार्यशाला के माध्यम से ऑल इंडिया फोटोग्राफर फाउंडेशन मध्यप्रदेश ने जो यह कार्य किया है वह प्रश्ंासनीय है। प्रदेश शासन द्वारा विश्वविद्यालय में फोटोग्राफी, फिल्म स्टुडियो,नाटक मंचन आदि के लिये नये अध्याय को लागू किया जा रहा है। नये अध्याय से पूरे प्रदेश के छायाकार लाभान्वित होंगे मेरी शुभकामना सभी छायाकारों के साथ है।

विशेष अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष नगेन्द्र कश्यप ने संगठन की मांगों को लेकर फोटोग्राफी को प्रदेश मे विशेष दर्जा देने मांग की प्रदेश अध्यक्ष आदेश पांचाल ने फाउंडेशन द्वारा फोटोग्राफी कार्यो को विस्तृत में बताया अतिथियों द्वारा सिनेमाटोग्राफर गौतम वारिया एवं सुनील शर्मा का स्मृतिचिन्ह देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी विजय आहुजा, उपाध्यक्ष रोहित बलसारा,सचिव मृत्युजयसिंह हाड़ा, सहसचिव योगेन्द्र भावसार, प्रचार सचिव दीपक कैलवा, प्रदेश सचिव उत्तरप्रदेश संजय तेवतिया, प्रभारी प्रीत तेवतिया, जिलाअध्यक्ष प्रदीप तिवारी कोटा, रमेश नेमा नरसिंहपुर, मनोजराज जबलपुर, शिवचरण साहु राजगढ़, उमा मालवीय होशंगाबाद, विनोद चैरसिया, जितेश हिरवे आदि छायाकार उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन भूषण जैन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंदौर से आया गंभीर में ‘नीर’

Thu Sep 16 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर के यशवंत सागर से आए पानी ने उज्जैन शहर के मुख्य जलस्त्रोत गंभीर बांध के सूखे को मिटाकर शहर की चिंता को राहत में बदल दिया है। रात 10 बजे तक गंभीर बांध में ६५३.४८४ एमसीएफटी पानी संग्रहित हो गया है। इस 24 घंटे की अवधि में […]

Breaking News