बंदी की मौत के बाद धार जेल के उप जेल अधीक्षक व दो प्रहरी निलंबित

अन्य कैदियों के हुए बयान

धार, अग्निपथ। जिला जेल धार में सजा काट रहे बंदी की मौत के बाद कैदियों द्वारा की जा रही हड़ताल तो खत्म हो गई। केंद्रीय जेल अधीक्षक इंदौर द्वारा घटना के बाद धार जेल का निरीक्षण किया और घटना की जांच शुरू की। इसमें जेल प्रशासन और भूख हड़ताल करने वाले कैदियों से बात कर पूरी घटना की जानकारी ली गई। इसके आधार पर जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने तत्काल प्रभाव से उप जेल अधीक्षक श्यामलाल वर्मा व दो जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया है।

गौरतलब है कि सोमवार दोपहर करीब 3 बजे धार जेल में सजा काट रहे बंदी भेरू पिता बगदीराम निवासी हनुमंत्याकाग सरदारपुर की मौत का मामला सामने आया था। इसमें परिजनों ने मंगलवार को धार आकर जेल प्रशासन पर मारपीट के आरोप लगाए थे। इस बीच घटना के विरोध जेल में अन्य बंदियों ने भी मंगलवार को भूख हड़ताल की थी। भूख हड़ताल की सूचना पर केंद्रीय जेल अधीक्षक इंदौर अलका सोनकर धार पहुंची थीं और उन्होंने अपने स्तर पर पूरे मामले की जांच कर संबंधित बंदी और जिम्मेदारी जेल स्टाफ के बयान लिए। इन बयानों के आधार पर प्रारंभिक तौर पर निलंबन की कार्रवाई की है।

दो प्रहरी को किया गया निलंबित

बंदी भेरू की मौत के मामले में जेल अधीक्षक सोनकर द्वारा जारी आदेश अनुसार जेल प्रहरी अब्दुल रज्जाक खान व मुकेश सोलंकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रहरी खान को सेंट्रल जेल इंदौर अटैच किया है। जबकि सोलंकी को उप जेल सरदारपुर में अटैच करने के आदेश जारी किए है। जेल अधीक्षक आरआर दांगी ने बताया कि केंद्रीय जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने घटना के बाद जेल का भ्रमण किया। इसमें संबंधित पक्षों के बयान लिए गए है। इसके बाद दो जेेल प्रहरियों व धार जिला जेल उप अधीक्षक श्यामलाल वर्मा पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साइकिल से कार्यालय पहुंचे कलेक्टर कैलाश वानखेड़े

Wed Mar 1 , 2023
दिया संदेश- साइकिल चलाना स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए अच्छा आगर मालवा, अग्निपथ। जिले के कलेक्टर कैलाश वानखेड़े ने बुधवार को एक अनुकरणीय कार्य करके युवाओं को व जिलेवासियों को एक बड़ा संदेश दिया। वानखेड़े साइकिल से अपने कार्यालय पहुंचे। अपने निवास से कार्यालय तक साइकिल चलाकर कलेक्टर ने युवा […]