बडऩगर निवासी 61 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत

उज्जैन, अग्निपथ। शनिवार को बडऩगर निवासी एक वृद्ध की मौत कोरोना से हो गई। अधिक उम्र के लोगों को कोरोना ने अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। पिछले शुक्रवार को एक वृद्ध की मौत के बाद दूसरे दिन भी एक अधिक उम्र के वृद्ध की कोरोना से मौत हो गई थी।

आठ दिन पहले शुक्रवार को शिवांश सिटी आगर रोड निवासी एक 64 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से मौत हो गई थी। उनका घर में ही होम आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा था। लेकिन कोरोना की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। इसी तरह दूसरे दिन शनिवार को भी रामप्रसाद भागर्व मार्ग निवासी पूर्व विधायक के 97 वर्षीय चाचा जी की मौत हो गई थी। उनका उपचार निजी हास्पीटल में किया जा रहा था। लेकिन एक सप्ताह बाद फिर से बडऩगर निवासी 61 वर्षीय वृद्ध की मौत कोरोना से होने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप की स्थिति है।

छत से गिरे इलेक्ट्रीशियन की मौत

उज्जैन, अग्निपथ। छत से गिरने पर घायल हुए युवक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

जयसिंहपुरा में रहने वाला जानकीलाल पिता गणपत माली (30) इलेक्ट्रिक का काम करता था। शुक्रवार रात अपने ही घर की तीसरी मंजिल से जमीन पर आ गिरा। आसपास के लोगों की मदद से परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां कुछ देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना था कि लाईट सुधारने के लिये छत पर गया था, लेकिन आसपास के लोगों का कहना था कि शराब पीने का आदी था, नशे की हालत में गिरने से मौत हो गई।

पुलिस ने मामला संदिग्ध होने पर मर्ग कायम कर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। बताया जा रहा है कि मृतक की कुछ साल पहले ही शादी हुई थी और उसके यहां 8 माह पूर्व ही संतान हुई है। पिता हलवाई का काम करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कंट्रोल के खाद्यान्न की अफरा-तफरी करने वालों पर एफआईआर

Sat Jan 29 , 2022
दो मामलों में 68 क्विंटल चावल जब्त किया था रतलाम, अग्निपथ। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न की हेराफेरी के मामले में कलेक्टर के निर्देश पर चार लोगों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज की गई है। दो अलग-अलग मामले में 68 क्विंटल चावल कंट्रोल दुकान के लिए आवंटित दो वाहनों […]

Breaking News