बढऩे लगा सर्द हवाओं का जोर, शाम होते ही गर्म कपड़ों होने लगी जरूरत

शाजापुर, अग्निपथ। ठंडी हवाओं के रात के समय तेज सरसराने से मौसम सर्द होता जा रहा है और लोगों को सुबह एवं शाम के समय तेज ठंड का अहसास हो रहा है। वहीं इन सर्द हवाओं के चलते अब कूलर, पंखों की रफ्तार भी थम गई है और लोग रात के समय रजाई में दुबक कर सोने में राहत महसूस कर रहे हैं। हालांकि दोपहर के समय का मौसम थोड़ा गरम जरूर है, लेकिन सूर्य की तपिश लोगों को बेचैन करने में नाकाम है। हालांकि दिन और रात के तापमान में 16 डिग्री से ज्यादा का अंतर है।

नवंबर माह की शुरूआत होने के साथ ही मंदगति से सर्द हवाओं के चलने का दौर शुरू हो गया है और ठंडी हवाओं के झोखे कभी तेज तो हल्की ठंड का लोगों को अनुभव करा रहे हैं। सर्द हवाओं की वजह से लोगों की दिनचर्या में भी परिवर्तन दिखाई देने लगा है। यही कारण है कि अब बाजार में दूध-जलेबी और गुड़ से बनी गजक की मांग की जाने लगी है।

साथ ही ठंड से बचाए रखने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदी करना शुरू कर दिया है। वहीं सर्द मौसम की ग्राहकी के लिए व्यापारियों ने अपनी दुकानों में गर्म कपड़ों का स्टाक करना शुरू कर दिया है, ताकि अधिक सर्दी पडऩे पर दुकान पहुंचे लोगों को उनकी पसंद के गर्म कपड़े आसानी से उपलब्ध कराए जा सकें। हालांकि अलाव जलाकर ठंड दूर करने के नजारे शहर में दिखाई देने में अभी थोड़ा वक्त और लगेगा, क्योंकि ठंडी हवाएं शहर में सुबह और रात के समय डेरा तो जमा रही हैं परंतु इन हवाओं में अभी इतनी तासीर नहीं है कि चोराहों पर अलाव जलाने पड़ें।

तेज रफ्तार से चल रहीं सर्द हवाएं

सूर्य ढलने पर शाम होते ही शहर ठंडी हवाओं की गिरफ्त में होने लगा है और इसीके चलते लोगों को सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि मौसम के ठंडा होने के साथ सर्द हवाएं 4 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हैं और इनकी रफ्तार लगातार बढऩे वाली है जिसके बाद तापमान में भारी गिरावट होने की संभावना है। धनोतिया ने बताया कि ठंडी हवाओं की वजह से रविवार को न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबर का असर: रोड का काम प्रारंभ होने से किसानों में खुशी

Sun Nov 7 , 2021
रुनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। ग्राम काछी बड़ौदा से मुलथान तक के सडक़ मार्ग निर्माण का काम आखिरकार एक साल बाद शुरू हो ही गया। ग्रामीण यांत्रिकी विभाग (आरईएस) ने इस सडक़ के मुरमीकरण का काम आरंभ कर दिया है। इससे क्षेत्र के लोगों में हर्ष है। काछी बड़ौद से मुलथान मार्ग […]