बढ़ती महंगाई के विरोध में थाली पीटकर निकाली पैदल यात्रा

Youth congress protest

आगर मालवा। हाथ में थाली पीटते हुए नरेंद्र मोदी-शिवराज सिंह चौहान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कांग्रेसी बड़ौद रोड से पैदल शहर में निकले। विजय स्तंभ चौराहे तक यह विरोध प्रदर्शन चला।

यह नजारा रविवार को युवा कांग्रेस द्वारा पेट्रोल-डीजल सहित आमजन के उपयोग की चीजों के लगातार दाम बढऩे के विरोध में किए गए प्रदर्शन में दिखा। इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाबूलाल यादव, भेरूसिंह परिहार, एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव अंकुश भटनागर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पीयूष पालीवाल, आगर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष इरफान अंसारी, जिला महासचिव अनमोल वर्मा शालि थे।

विजय स्तम्भ चौराहा पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी सरकार में आज आम जन पेट्रोल, डीजल, गैस टंकी व मंहगाई से परेशान हर व्यक्ति आर्थिक रूप से जूझ रहा हैं। इस अवसर पर सुसनेर विधानसभा अध्यक्ष लुकमान कुरैशी, विजय शर्मा, इमरान अली, हर्ष शर्मा, अशोक मालवीय, राकेश वर्मा, गोविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीसरी लहर के लिए हम तैयार, अब 40 बेड का होगा आईसीयू - विधायक

Sun Jul 18 , 2021
जिला अस्पताल का कायाकल्प होने पर किया उद्घाटन देवास। कोरोना की पिछली लहर का कहर हम सबने देखा है। उस समय पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए अनेक प्रयास किए गए। अब प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयासों से बहुत कम समय में जिला अस्पताल का कायाकल्प हुआ। इसमें नया […]
hospital renovation inaugaration