बदनावर : चिकित्सा सुविधाओं को लेकर बन रहा आत्मनिर्भर : दत्तीगांव

उद्योग मंत्री ने अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन का फीता काटकर शुभारंभ किया

बदनावर, अल्ताफ़ मंसूरी। पूर्व विधायक स्व प्रेमसिंह दत्तीगांव की 77वीं जयंती कार्यकर्ताओं ने सादगीपूर्ण रूप से मनाई। इस मौके पर प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य संबंधी कई बड़ी सौंगातें दी।
मंत्री दत्तीगांव बदनावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

जहां स्व दत्तीगांव के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद अस्पताल में लगी नवीन डिजिटल एक्स-रे मशीन का फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ ही अस्पताल में वाटर कूलर व 50 आक्सीजन गेस सिलेंडर भी भेंट किए।

इस दौरान मंत्री दत्तीगांव ने कहा कि मेरे पिता स्व प्रेमसिंह दत्तीगांव ने जीवन भर बदनावर की जनता की सेवा की। बदनावर हमारे परिवार की कर्मभूमि है। पिता स्व. प्रेमसिंह दत्तीगांव का सपना था कि बदनावर उन्नतिशील बने। उनका सपना साकार कर रहा हूँ। बदनावर समृद्ध व विकासशील बन रहा है। कोरोना के इस काल ने कई परिवारों को असहनीय दर्द दिए है। जिन्हें कभी नहीं भूलाया जा सकता। हम मिलकर कोरोना से जीतेंगे। चिकित्सा सुविधाओं को लेकर हम अब पूरी तरह आत्मनिर्भर बन रहे है।

क्षेत्र के प्रमुख बड़े सेंटरों पर अब सर्वसुविधा युक्त अस्पताल बनने से ग्रामीणों को आसानी से इलाज मिल सकेगा। बदनावर के सामुदाययिक स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक सभी संसाधन जुटा लिए गए है। अब मरीजों को ईलाज के लिए अन्य शहर नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल में डिजिटल एक्सरा मशीन की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब यह सुविधा भी शुरू हो गई है। डायलिसिस मशीन पहले से ही यहां संचालित हो रही है। जल्द ही सिटी स्केन मशीन भी अस्पताल में लगने वाली है। जनता को समय पर इलाज मिलेगा। मंत्री ने आक्सीजन प्लांट का भी अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।

इसके पहले मंत्री दत्तीगांव ग्राम केसुर पहुंचे थे। जहां नवीन अस्तपाल भवन का भूमिपूजन किया। साथ ही बांउड्रीवाल व नई एंबुलेंस गाड़ी भेंट भेंट की। इसके बाद तीसगांव में नवीन अस्पताल भवन का भूमिपुजन किया व ब्लड काउंट मशीन का शुभारंभ किया। बाद में दसई पहुंचे। जहां नवीन अस्पताल भवन का भूमिपूजन कर एंबुलेंस भेंट की। इसी के साथ कड़ौदकला भी पहुंचे। जहां स्वास्थ्य केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया व एंबुलेंस प्रदान की। उसके बाद दत्तीगांव बिड़वाल पहुंचें। जहां एम्बुलेंस व वाटर कूलर की सौगात दी। कोद में नवीन अस्पताल भवन का भूमिपुजन किया व अस्पताल के लिए पलंग व एंबुलेंस भी भेंट की।

इस मौके पर पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय मुकाती, पूर्व मंडी बोर्ड डायरेक्टर राजेश अग्रवाल, सादलपुर मंडल अध्यक्ष मुन्नालाल पटेल, बिड़वाल मंडल अध्यक्ष पवन डोड, नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय शर्मा, रमेशचंद्र यादव, सुभाषचंद्र धोका, मोहनसिंह चौहान, प्रेमचंद परमार, राजेंद्र सराफ, अशोक सोनी, धर्मेंद्र शर्मा, राजेंद्रसिंह पंवार, नरेंद्र राठौड़ आदि के साथ ही एसडीएम वीरेंद्र कटारे, तहसीलदार अजमेरसिंह गौड़, बीएमओ डॉ संदीप श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

उधर बड़ी चौपाटी स्थित भाजपा कार्यालय पर भी जयंती मनाई गई। इस मौके पर स्व प्रेमसिंह दत्तीगांव के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान अशोक सोनी, अमरलाल यादव, सुरेश पटेल, विजेंद्रसिंह राजपुरोहित, सतीश परमार, तुलसीराम सोनगरा, विजय ग़ोयल, संतोष राव, महेंद्रसिंह ग़ोयल, जितेंद्रसिंह पंवार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा के लिये अग्नि परीक्षा साबित होंगे आगामी 9 माह में होने वाले 5 राज्यों के चुनाव

Sun Jun 6 , 2021
देश के पाँच राज्यों उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर के विधानसभा चुनावों के लिये उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। राजनेताओं ने अपने-अपने दलों के लिये चुनावी बिसात पर मोहरें जमाना शुरू कर दिया है। पंजाब, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड में मार्च 2022 तक तथा उत्तरप्रदेश में मई 2022 तक चुनाव […]