बदमाशों ने फिर मचाया गदर नानखेड़ा क्षेत्र में फोड़ी चार कारें

सीसी टीवी फुटेज से उपद्रवियों की तलाश

उज्जैन, अग्निपथ। कार फोडऩे वाले एक मामले का शुक्रवार को खुलासा हुआ ही था कि नानाखेड़ा क्षेत्र में शरारती तत्वों ने घटना दोहरा दी। चार कॉलोनियों में उत्पातियों द्वारा लग्जरी कारों के कांच फोडऩे से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। शनिवार सुबह मामला सामने आते ही नानाखेडा़ पुलिस सीसी टीवी फुटेज से बदमाशों की खोज में जुट गई है।

उल्लेखनीय है कि थर्टी फस्र्ट की रात घटना-दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पूरा पुलिस अमला सडक़ पर उतरा हुआ था। नतीजतन मुख्य स्थानों पर बड़ी घटना तो नहीं हुई, लेकिन अज्ञात शरारती तत्वों ने नानाखेड़ा क्षेत्र की कॉलोनियों में कारों को निशाना बना लिया।

उत्पातियों ने रात करीब 2 बजे पत्थर से जवाहर नगर में वैभव शुक्ला की स्वी ट डिजायर एमपी 13सीसी 7747, महाकाल वाणिज्य केंद्र में धर्मेंेद्र धाकड़ की कार एमपी 13 सीसी 0960 आनंद नगर में अशोक की कार एमपी 13 सीडी 5922 व एक अन्य की कार के कांच फोड़ दिए।

शनिवार सुबह क्षेत्रवासियों को घटना का पता चला तो सकते में आ गए। कार मालिकों के थाने पहुंचने पर पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी। याद रहे शहर में विभिन्न जगहों पर बदमाश आए दिन दहशत फैलाने के लिए कारों को निशाना बना रहे है। 29 दिसंबर को अवंतिपुरा में भी तीन किशोरों ने मस्ती के लिए पांच कारों के कांच फोड़ दिए थे। हालांकि जीवाजीगंज पुलिस उन्हें गिरफ्त में लेकर नुकसान की भरपाई भी उनके परिजनों से करवा रही है।

सीसी टीवी फुटेज की तलाश

टीआई ओपी अहिर ने बताया कि कार फोडऩे की शिकायत मिलते ही उत्पातियों का पता लगाने के लिए टीम जुट गई है। संदिग्धों की तलाश के साथ ही घटना स्थलों से सीसी टीवी फुटेज तलाश रहे हंै। फुटेज मिलने पर बदमाशों को जल्द ही खोजकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लूट की योजना बना रहे बदमाशों को पकड़ा

Sat Jan 1 , 2022
हथियारों के साथ 4 गिरफ्तार, एक हुआ फरार उज्जैन, अग्निपथ। एटीएम में लूट डालने की योजना बना रहे चार बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। एक भागने में सफल हो गया। गिरफ्तार किये गये बदमाशों के पास से हथियार बरामद हुए हैं। 31 दिसंबर की रात जीवाजीगंज पुलिस […]

Breaking News