बदमाश ने 20 साल से कर रखा था कब्जा,दो घंटे में दो कमरे ध्वस्त किए

महानंदानगर में रासुका में बंद गुंडे के अवैध निर्माण पर चले हथौड़े

उज्जैन,अग्निपथ। पुलिस प्रशासन ने बुधवार को रासुका में जेल मेंं बंद बदमाश के कब्जाए दो कमरे जमींदोज कर दिए। कार्रवाई महानंदा नगर में की गई है। गुंडे ने 20 साल से एक वृद्धा की जगह पर कब्जा कर निर्माण किया था। मामले में करीब तीन माह पहले पीडि़ता ने शिकायत की थी।

विक्रम विहार कॉलोनी निवासी पार्वती वर्मा, सोनी (65)का महानंदा नगर ईडब्ल्यूएस में ए 24 /50 नंबर का मकान है। माधवनगर थाने के हिस्ट्रीशीटर हर्षद उर्फ बंटी पिता दिनेश कल्याणी (39) ने करीब 20 साल से मकान के पीछले हिस्से में दो कमरे पर कब्जा कर रखा था। बदमाशोंं के मकान तोडऩे की मुहिम के चलते बुधवार दोपहर पुलिस और नगर निगम का अमला सोनी के मकान पर पहुंचा और बंटी द्वारा कब्जाए दोनों कमरे पर हथौड़े चला दिए।

दो घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान सीएसपी वंदना चौहान,विनोद कुमार मीणा,टीआई मनीष लौधा, तरुण कुरील,जीवन भिंडोरे,एसआई महेंद्र मकाश्रे,वेदप्रकाश साहू नगर निगम जोन 6 के बिल्डिंग निरीक्षक मुकुल मेश्राम,बिल्डिंग अधिकारी निशा वर्मा मौजूद थी।

सवा माह पहले भेजा जेल

पुलिस रिकार्ड अनुसार बंटी पर विभिन्न धाराओं में 14 केस दर्ज है। करीब सवा माह पहले उसे हफ्ता वसूली के मामले में गिरफ्तार किया और रिकार्ड को देखते हुए रासुका की कार्रवाई कर दी। उस पहले जिलाबदर भी किया गया था, लेकिन वह बाज नहीं आया। याद रहे पुलिस मुहिम के तहत अब तक 60 बदमाशों के मकान जमींदोज कर चूकी है।

वृद्धा ने लगाई थी गुहार, मेरा मकान दिलवाएं

खास बात यह है कि बंटी ने वर्मा के पूरे मकान पर कब्जा कर लिया था, लेकिन कोर्ट से अगले हिस्से का केस जितने पर पुलिस ने उसे मुक्त करवा दिया था। पिछले हिस्से को कब्जे से मुक्त के लिए उन्होंने 27 सितंबर को एसपी को आवेदन दिया था। गुहार लगाई थी कि बंटी के कब्जे से उनका मकान छुड़वाए। इसी के चलते उसका रिकार्ड निकालकर कार्रवाई की गई है।

इनका कहना है

रासुका में बंद आदतन अपराधी बंटी बिंदल ने सालों से कब्जा कर अवैध निर्माण कर रखा था। बदमाशों के विरुद्ध चलाई जा मुहिम के तहत कार्रवाई की गई है। -विनोद कुमार मीणा, सीएसपी माधवनगर अनुभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लेन-देन के विवाद में मारी थी गोली, छह हत्यारों को सजा

Wed Dec 29 , 2021
एफआईआर में नाम नहीं होने से दो दोषमुक्त उज्जैन,अग्निपथ। आगर रोड पर चाल साल पहले हुए हत्या व जानलेवा हमले के बहुचर्चित प्रकरण में कोर्ट ने फैसला सुनाया। लेन-देन को लेकर हुई घटना में न्यायालय ने छह दोषियों को उम्रकैद की सजा देकर दो को दोषमुक्त कर दिया। घटनानुसार चककमेड़ […]

Breaking News