बस हादसे में घबराए कंडक्टर की हार्टअटैक से मौत

सुबह ब्रेक फेल होने से डिवाइडर पर चढ़ गई थी बस

धार, अग्निपथ। शहर के त्रिमूर्ति चौराहे पर हुए बस हादसे में कंडक्टर की हार्ट अटैक से मौत हो गई हैं। हादसे के बाद चालक सुनील को पुलिस अपने साथ लेकर गई थी, इधर हादसे के बाद कंडक्टर अतुल्ला खान जैसे ही अपने घर पहुंचा वैसे ही घबराहट शुरु हो गई। दोस्त कंडक्टर को लेकर तुरंत जिला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार अचानक हुए हादसे के बाद सदमे के कारण कंडक्टर को हार्ट अटैक आ गया, इसी कारण मौत हो गई है। मौत की सूचना मिलने के बाद बस मालिक सहित बस का अन्य स्टॉफ हॉस्पिटल पहुंचे।

धार के त्रिमुर्ति चौराहे पर रविवार सुबह करीब 11 बजे सिंग्नल के दौरान इंदौर तरफ से आ रही बस अचानक असंतुलित होकर समीप के डिवाईडर पर चढ़ गई। जिसके कारण डिवाईडर सहित एक पोल क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुए घटनाक्रम के बाद लोगो की भीड लगी गई। चौराहेे पर मौजूद पुलिसकर्मी मदद के लिए दौड़े व सवारियों को तुरंत ही बाहर निकाला गया।

पुलिस ने बस चालक से हादसे को लेकर जानकारी ली तो यह बात सामने आई कि बस का ब्रेक अचानक फेल हुआ व गाड़ी आगे बढ़ गई। जिसके कारण ही बस का स्टेरिंग घुमा व बस डिवाईडर पर चढ़ गई थी। उक्त डिवाईडर पर एक मोची अपनी दुकान लगाकर बैठा था। हादसे के कारण दुकान में नुकसान हुआ है। ऐसे में पुलिस बस को जप्त करके कोतवाली थाने पर लेकर पहुंची हैं, जहां पर आगे की वैधानिक कार्रवाई पुलिस के द्वारा की जाएगी।

जानकारी के अनुसार छाबडा बस (एमपी-09 एफए-7482) इंदौर से जोबट अलीराजपुर की ओर जा रही थी, तभी चौराहे पर अचानक बस डिवाईड पर चढ गई। सुबह का समय होने के कारण चौराहे पर भीड थी, समीप में खडे यातायात थाने का पुलिसबल मौके पर पहुंचा व सवारियों को नीचे उतारा गया था। इधर हादसे के दौरान बस आगे जाकर डिवाईडर पर चढकर नहीं रुकती तो बडा हादसा होने की आशंका जरुर बनी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संडे को महकाल मंदिर खचाखच, विश्रामधाम तक पहुंची लाइन, आसपास जाम

Sun Nov 13 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को भारी भीड़ का हुजूम भगवान महाकाल के दर्शन के साथ ही महाकाल लोक को निहारने के लिये उमड़ पड़ा। मंदिर में ऐसी कोई जगह नहीं होगी, जहां भीड़ का सैलाब न लगा हो। मंदिर के साथ साथ इसके बाहर के […]