बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, मौत

मौत

उज्जैन, अग्निपथ। एमआर-5 मार्ग पर बुधवार दोपहर ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। दुर्घटना में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक जब्त किया है। चालक भाग निकला था।

चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि सेन्टपाल स्कूल के सामने बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचल दिया था। दुर्घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक सवार की सिर में गंभीर चोंट लगने पर मौके पर मौत हो चुकी है। मृतक की बाइक न बर और उसके पास मिले दस्तावेजों से पहचान शंकरलाल पिता बाबूलाल आंजना (40) ग्राम मकला झारड़ा के रुप में हुई।

सूचना मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गये थे। एसआई सचिन्द्रपालसिंह सेंधव ने बताया कि परिजनों के गमगीन होने पर बयान दर्ज नहीं हो पाये थे, जिसके चलते मृतक के संबंध में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। अंतिम संस्कार के बाद परिजनों से जानकारी ली जाएगी। ट्रक छोडक़र भागे चालक की तलाश जारी है। ट्रक मक्सी की ओर से उज्जैन की ओर आना सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दोबारा सीएम बने तो महाकाल में मत्था टेकने आए धामी

Wed Apr 13 , 2022
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने उज्जैन आकर किए ज्योर्तिलिंग के दर्शन उज्जैन, अग्निपथ। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार दोपहर उज्जैन आए। यहां उन्होंने ज्योर्तिलिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए, इसके साथ ही वे कार्तिक मेला मैदान में आयोजित गुरू विश्वरत्न जन्म अर्धशताब्दी महोत्सव में भी शामिल हुए। दोपहर करीब […]
Dhami cm in mahakal 13 04 22