बुकिंग की राशि नहीं लौटाना होटल संचालक को पड़ा भारी

उज्जैन पुलिस फाइल

उज्जैन, अग्निपथ। शादी के लिये बुक कराई होटल की एडवांस राशि वापस नहीं लौटाने पर संचालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया। कोरोना काल के चलते शादी निरस्त हो गई थी।

नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि अलखनंदानगर में रहने वाले प्रभात किशोर शर्मा ने 10 दिसंबर 2020 को अपने बेटी की शादी के लिये होटल आनंद पैलेस बुक कराई थी। जिसके लिये एडवांस में 1.55 लाख रुपये जमा कराये थे। 30 अप्रैल 2021 को बेटी का विवाह होना था, लेकिन कोरोना गाइडलाइन के चलते शादी के लिये बुक कराई गई होटल कैंसल करना पड़ गई।

जिसके बाद प्रभात किशोर ने होटल संचालक से एडवांस जमा कराई राशि वापस लौटना के लिये कहा तो वह आनाकानी करने लगा। सालभर बाद भी राशि नहीं मिलने पर मामले की शिकायत थाने पर दर्ज कराई गई। पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ जिलाधीश के आदेश का उल्लघंन करने की धारा 188 का केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रिटायर्ड कार्यपालन यंत्री के खाते में जमा हुए 3.60 लाख रुपए

Sat Jan 15 , 2022
राज्य सायबर सेल की मदद से रुका अवैध ट्रांजेक्शन उज्जैन, अग्निपथ। पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड कार्यपालन यंत्री के साथ हुई 4 लाख 29 हजार की ऑनलाइन ठगी में राज्य सायबर सेल ने ट्रांजेक्शन को रोका 3.60 लाख की राशि वापास कराई है। शेष राशि का ट्रांजेक्शन बदमाश द्वारा कर लिया गया […]
Shobha khanna state cyber cell 150122

Breaking News